फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police busts mobile theft and snatching gang

Delhi: दिल्ली पुलिस ने किया मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरी के 41 फोन बरामद; नेपाल से निकला कनेक्शन

Sat, 13 May 2023 09:46 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 13 May 2023 09:46 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने मोबाइल चोरी और झपटमारी करने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 41 फोन बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
Delhi Police busts mobile theft and snatching gang
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शाहदरा जिला पुलिस ने दिल्ली से मोबाइल की झपटमारी करने के बाद उसे नेपाल में बेचने वाले एक गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने 41 मोबाइल फोन और दो सोने की चेन बरामद की हैं। पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। बदमाशों की पहचान पूर्वी गोकलपुरी निवासी विशाल, उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी सागर, वेलकम निवासी मुज्म्मील काजमी और रोहतास नगर निवासी शुभम के रूप में हुई है।

विज्ञापन

गाजियाबाद के रहने वाले शख्स से हुई दिल्ली में झपटमारी
पुलिस को 27 अप्रैल को विवेक विहार में ईएसआई अस्पताल के पास झपटमारी की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को शिकायतकर्ता सुनील जैन ने बताया कि वह गाजियाबाद के रामपुरी में रहते हैं और अपनी मां के साथ विवेक विहार के गोल्डन बैंक्वेट हॉल में आयोजित एक समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। लौटने के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उनकी मां के गले से सोने की चेन झपट ली। पुलिस मामले की छानबीन शुरू की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की
इसी दौरान विवेक विहार और आनंद विहार में दो और वारदातों की सूचना मिली। जिले के स्पेशल स्टॉफ टीम ने मामले की जांच की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से लेकर करीब 12 किलोमीटर तक लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। इस दौरान पुलिस ने विशाल की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसके साथी सागर को पकड़ लिया।

विज्ञापन

पूछताछ में छपटमारों ने किया गैंग का खुलासा
पूछताछ में उन्होंने बताया कि झपटमारी के बाद मोबाइल फोन को वेलकम निवासी मुजम्मील और चेन रोहताश नगर निवासी शुभम को बेचते हैं। इस सूचना के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुजम्मील के पास से 41 मोबाइल फोन मिले। जबकि शुभम के पास से दो चेन बरामद हुईं। मुजम्मील ने बताया कि वह हर महीने झपटमारी के करीब 600 मोबाइल खरीदता-बेचता है। वह झपटमारों से फोन खरीदने के बाद उसे मेरठ भेजता देता था। यहां मोबाइल का आईएमईआई नंबर बदलवा देता था या फिर उसके कलपुर्जे खोल कर उसे दिल्ली में ही बेच देता था। जिस मोबाइल का आईएमईआई नंबर नहीं बदलता था, उसे बिहार में अपने दोस्तों को भेज देता था। जहां से फोन को नेपाल में बेच दिया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed