फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police busted sextortion racket

अलवर में चल रहा था सेक्सटॉर्शन रैकेट: छापेमारी कर एक आरोपी को दबोचा, दिल्ली के बैंक मैनेजर से की लाखों की ठगी

Wed, 12 Apr 2023 06:41 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 12 Apr 2023 06:41 PM IST
सार

पकड़े गए आरोपी की पहचान अलवर, राजस्थान निवासी अब्दुल (25) के रूप में हुई है। पुलिस अब्दुल से पूछताछ कर उसके बाकी साथियों की तलाश कर रही है। अब्दुल ने बताया है कि वह अपने साले के साथ मिलकर यह गोरखधंधा कर रहा था।

विज्ञापन
Delhi Police busted sextortion racket
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

पश्चिम दिल्ली का रहने वाला एक बैंक मैनेजर सेक्सटार्शन रैकेट चलाने वालों के जाल में फंस गया। आरोपियों ने उसे ब्लैकमेल कर 11.93 लाख की वसूली कर ली। पश्चिम जिला साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। छानबीन के बाद सेक्सटॉर्शन रैकेट से पर्दा उठाकर एक आरोपी को अलवर, राजस्थान से दबोच लिया।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी की पहचान अलवर, राजस्थान निवासी अब्दुल (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल दो मोबाइल फोन, दो सिमकार्ड के अलावा अन्य सामान बरामद किया है। इसके खातों की पड़ताल से पता चला है कि हाल के कुछ दिनों में आरोपी ने करीब 18 लाख रुपये की ठगी कर रकम वसूली है।
विज्ञापन


पुलिस अब्दुल से पूछताछ कर उसके बाकी साथियों की तलाश कर रही है। अब्दुल ने बताया है कि वह अपने साले के साथ मिलकर यह गोरखधंधा कर रहा था। सोशल मीडिया के जरिये पीड़ितों से लड़की बनकर दोस्ती कर ली जाती थी। बाद में धोखे से उनका अश्लील वीडियो बनाकर पीड़िता को ब्लैकमेल किया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिम जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अक्षत कौशल ने बताया कि 23 मार्च को पश्चिम दिल्ली में रहने वाले एक व्यक्ति ने साइबर थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि वह एक राष्ट्रीय बैंक में वरिष्ठ मैनेजर के पद पर तैनात हैं। उनका फेसबुक पर अकाउंट है। पिछले माह एक अंजान लड़की ने उनसे फेसबुक पर दोस्ती की थी।

महिला ने खुद को अकेला और नौकरी पेशा बताया। इसके बाद दोनों ने चैट शुरू कर दिया। महिला ने खुद को परेशानी में बताकर पीड़ित से दो बार तीन-तीन हजार रुपये अपने नंबर पर मंगाए। इसके बाद दोनों और अच्छे से बात करने लगे। 19 मार्च को पीड़ित के पास महिला का वीडियो कॉल आया।

कॉल उठाते ही बातचीत के बाद महिला ने अपने कपड़े उतारकर पीड़ित को भी कपड़े उतारने के लिए उकसाया। इसके बाद पीड़ित ने भी ऐसा किया। अगले दिन पीड़ित के पास एक कॉल आया। कॉलर ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर वीडियो कॉल के बारे में खूब डराया। इसके बाद यू-ट्यूब अधिकारी बनकर भी कॉल आया।

पीड़ित को वीडियो डिलीट कराने के बदले आरोपियों ने उससे धीरे-धीरे 11.93 लाख रुपये वसूल लिये। पीड़ित की शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना प्रभारी एसीपी रविंद्र अहलावत व अन्यों की टीम ने छानबीन शुरू की। आरोपी की सीडीआर, टेक्निकल सर्विलांस के अलावा बैंक खातों की पड़ताल की गई।

बाद में पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे अलवर से दबोच लिया। आरोपी ने बताया कि वह अपने साले के साथ मिलकर पिछले काफी समय से सेक्सटॉर्शन का धंधा कर रहा था। आरोपी मोबाइल और सिमकार्ड का इंतजाम पश्चिम बंगाल से करवाते थे। रुपयों के लिए किराए के खातों का इंतजाम किया जा रहा था। पुलिस अब्दुल से पूछताछ कर उसके साले तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed