कहीं आप भी स्प्लेंडर के मालिक तो नहीं!: पुलिस ने पकड़ा ऐसा गिरोह, जो चुराता सिर्फ यही बाइक; सरगना ने बताई वजह
आरोपी चोरी की इस स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को या तो बेच देता था या फिर चलाने के लिए दोस्तों को दे देता था। दोस्त चलाने के बाद जहां पेट्रोल खत्म हो जाता था वहीं मोटरसाइकिल को छोड़ देते थे। पुलिस ने इसके कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण जिले की मालवीय नगर थाना पुलिस ने स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चुराने वाले नाबालिगों (सीसीएल) के गिरोह का पर्दाफाश कर पांच नाबालिगों को पकड़ा है। इस गिरोह का नाबालिग सरगना जहां भी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल खड़ी देखता था वह उसे चुरा लेते थे। आरोपी सिर्फ स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को ही चुराते थे। आरोपी चोरी की इस स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को या तो बेच देता था या फिर चलाने के लिए दोस्तों को दे देता था। दोस्त चलाने के बाद जहां पेट्रोल खत्म हो जाता था वहीं मोटरसाइकिल को छोड़ देते थे। पुलिस ने इसके कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद की है और मोटरसाइकिल चोरी होने के चार मामलों को सुलझाने का दावा किया है।
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि एक पीड़ित ने पुलिस स्टेशन मालवीय नगर में 26 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह खिड़की में अपने रिश्तेदारों से मिलने आया था और उसने अपनी मोटरसाइकिल खिड़की एक्स के पास ब्लू डार्ट के पास पार्क की थी। जब वह वापस आया तो उसने पाया कि उसकी मोटरसाइकिल किसी ने चुरा ली है।
मामला दर्जकर मालवीय नगर थानाध्यक्ष एएसआई विनोद व हवलदार गौरव की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। सीसीटीवी फुटेज से घटना स्थल के पास एक संदिग्ध युवक घूमता हुआ दिखाई दिया। एएनपीआर कैमरों का इस्तेमाल कर फोटो को बड़ा किया गया। पुलिस टीम ने मालवीय नगर में घेराबंदी कर दो नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया। इनकी निशानदेही पर 3 सीसीएल को भी पकड़ लिया गया।
पूछताछ में सरगना सीसीएल ने बताया कि उसे स्प्लेंडर मोटरसाइकिलें चुराने का शौक था। वह हमेशा मोटरसाइकिल की मास्टर चाबी साथ रखता है और जब भी घूमते समय उसे कोई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सुनसान जगह पर खड़ी मिलती है तो वह उसे चुरा लेता है।
इसके बाद वह चोरी की मोटरसाइकिलें अपने दोस्तों को बेचने या चलाने के लिए दे देता है। उसने यह भी बताया कि जब भी चोरी की मोटरसाइकिल का पेट्रोल खत्म हो जाता है तो वह उसे वहीं छोड़ देता है और दूसरी मोटरसाइकिल चुरा लेता है।
यह भी पढ़ें- प्रेमी का प्यार पाने पहुंची प्रेमिका: आशिक की जगह घर पर मिली पत्नी, कमरा बंद करके हुआ कुछ ऐसा, लग गई भीड़
संबंधित वीडियो-