फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police asks club house app about chat organiser details which gave obscene comments against Muslim women

महिलाओं का अपमान: दिल्ली पुलिस ने क्लब हाउस एप को खत लिख विवादित चैट के आयोजक की मांगी जानकारी

Wed, 19 Jan 2022 03:41 PM IST
पूजा त्रिपाठी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 19 Jan 2022 03:41 PM IST
सार

सुल्ली डील्स व बुल्ली बाई एप के बाद सोशल मीडिया पर क्लब हाउस एप सामने आई है। इस एप के जरिए एक समुदाय विशेष की महिलाओं को अपमानित करने के लिए अपशब्द व अश्लील बातें कहीं गई हैं।

विज्ञापन
Delhi Police asks club house app about chat organiser details which gave obscene comments against Muslim women
फाइल फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने क्लब हाउस एप को खत लिखकर उन ऑडियो चैट आयोजकों की जानकारी मांगी है जिसमें मुस्लिम महिलाओं के विरुद्ध अश्लील व अपमानजनक शब्द बोले गए थे। केस में मंगलवार को ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अधीन आने वाली आईएफएसओ यूनिट ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला

सुल्ली डील्स व बुल्ली बाई एप के बाद सोशल मीडिया पर क्लब हाउस एप सामने आई है। इस एप के जरिए एक समुदाय विशेष की महिलाओं को अपमानित करने के लिए अपशब्द व अश्लील बातें कहीं गई हैं। विवादित बातों की रिकार्डिंग को किसी ने ट्विटर पर ट्वीट कर दिया।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की इंटेलीजेंस फ्यूजन एण्ड स्टेट्रैजिक ऑप्स(आईएफएसओ) ने निगरानी के दौरान इस ट्वीटर को पकड़ा। इसके बाद आईएफएसओ ने धार्मिक भावनाएं भड़काने व छेड़छाड़ का मंगलवार को मामला दर्ज कर लिया। आईएफएसओ में तैनात एसीपी रमन लांबा की देखरेख में महिला एसआई सुमन को मामले की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएफएसओ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गूगल प्ले स्टोर पर क्लब हाउस एप है। इस एप पर चैटरूम बने होते हैं। किसी ने इस एप में बने चैटरूम का नाम विशेष समुदाय की लड़कियां हिंदू लड़कियों से सुंदर होती है... रखा हुआ था। इस चैटरूम में काफी लोग बातें करते थे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार किसी ने चैटरूम में हो रही बातचीत की रिकार्डिंग कर ली और ट्विटर पर ट्वीट कर दिया। इस रिकार्डिंग में एक समुदाय विशेष की महिलाओं के बारे में अश्लील व आपत्तिजनक बातें कहीं गई हैं। हालांकि रिकार्डिंग में सभी समुदाय की महिलाओं की बारे में बात कही जा रही है। मगर एक जगह पर एक समुदाय विशेष का नाम लिया गया है।


इस रिकार्डिंग को किसी ने मंगलवार को ट्वीट कर लिया। आईएफएसओ के निगरानी सेल ने अपनी निगरानी के दौरान इस ट्वीट को पकड़ा। इसके बाद आईएफएसओ ने इस बाबत मंगलवार को धार्मिक भावनाएं भड़काने व छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया था। आईएफएसओ के अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed