{"_id":"5c59b60abdec2273620218a0","slug":"delhi-police-arrests-man-for-posting-fake-lok-sabha-election-2019-schedule","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वेबसाइट पर लोकसभा चुनाव की फेक न्यूज प्रकाशित करने वाला युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेबसाइट पर लोकसभा चुनाव की फेक न्यूज प्रकाशित करने वाला युवक गिरफ्तार
Tue, 05 Feb 2019 09:42 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 05 Feb 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने वेबसाइट पर आगामी लोकसभा चुनाव से जुड़ी फेक न्यूज वेब साइट पर डालने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया।
मुख्य चुनाव अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी और उसे टेक्नीकल सर्विलांस के जरिये दबोच लिया। आरोपी स्नातक कर रहा है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान झारखंड निवासी गौतम कुमार के रूप में हुई है। वह 'mytechbuzz' नामक वेक साइट चलाता है। बीते माह मुख्य चुनाव अधिकारी ने दिल्ली पुलिस को शिकायत दी।
इस शिकायत में बताया गया कि इस वेब साइट पर आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर गलत तिथियां वेबसाइट पर प्रकाशित की थी, जिन्हें निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित नहीं किया।

इस बाबत दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की साइबर सेल ने आरोपी के खिलाफ 18 जनवरी को एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। इसके बाद साइबर सेल ने टेक्निकल सर्विलांस के जरिये आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप पर लोकसभा चुनाव 2019 की सूची मिली थी। इसके बाद उसने उस सूची को अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित कर दिया था। जांच में पता लगा कि आरोपी रांची से स्नातक की पढ़ाई कर रहा है। आरोपी को अदालत ने जमानत पर छोड़ दिया है।