फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police arrests car theft gang they stolen 250 vehicles

कार चोर गिरोह का पर्दाफाश: एक लाख में स्विफ्ट, डेढ़ में डिजायर और दो में ब्रेजा-क्रेटा, चुरा चुके 250 वाहन

Sun, 31 Jul 2022 08:30 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 31 Jul 2022 08:30 PM IST
सार

दिलशाद मूलरूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। इसके खिलाफ कार चोरी, लूटपाट, चोरी, हत्या के प्रयास व यूपी में गुंडा एक्ट के 20 से अधिक मामले दर्ज हैं। यूपी पुलिस से बचने के लिए दिलशाद पांच साल पहले दिल्ली आकर उत्तम नगर इलाके में रह रहा था।

विज्ञापन
delhi police arrests car theft gang they stolen 250 vehicles
कारें - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

एक लाख में मारुति स्विफ्ट, डेढ़ लाख में स्विफ्ट डिजायर और दो लाख में ब्रेजा व क्रेटा...। जी हां सुनने में थोड़ा अजीब लगेगा। लेकिन दिल्ली के एक बदमाश राजधानी से लग्जरी गाड़ियों को चोरी कर उनको इतने ही दामों में बेचता था। मध्य जिला के एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड) ने लग्जरी वाहन चोरी करने वाले एक गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में एक वाहन चोर व गाड़ियों के रिसीवर को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन

 

पकड़े गए आरोपी की पहचान उत्तम नगर निवासी दिलशाद (35) और मुजफ्फरनगर, यूपी निवासी मो. रफी उर्फ भूरा उर्फ डॉक्टर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर पांच लग्जरी गाड़ी बरामद की है। दिलशाद टोटल लॉस गाड़ियों के पेपर के आधार पर कारें चोरी करता था। बाद में उनको एक लाख से दो लाख के बीच मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, यूपी, पंजाब और जम्मू एवं कश्मीर के रिसीवर को बेच देता था। दिलशाद के खिलाफ यूपी में 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह वर्ष 2016 से अब तक 250 से अधिक कारें चोरी कर बेच चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया पिछले काफी समय से दिल्ली-एनसीआर में लगातार लग्जरी कारें चोरी हो रही थीं। लोकल पुलिस के अलावा मध्य जिला एएटीएस इंचार्ज इंस्पेक्टर संदीप गोदारा व अन्यों की टीम इसकी पड़ताल में जुटी थी। छानबीन के दौरान पुलिस ने नामी वाहन चोर दिलशाद की जानकारी जुटाई। वह दिल्ली में गाड़ी चोरी करने के अलावा यूपी पुलिस से छिपकर यहां रह रहा था। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने बताया कि 22 जुलाई को एएटीएस की टीम ने दिलशाद को उत्तम नगर से गिरफ्तार कर लिया। वारदात के समय वह क्रेटा कार में सवार था। छानबीन के दौरान गाड़ी कल्याणपुरी इलाके से चोरी मिली। आरोपी कार पर नंबर प्लेट लगाकर उसे दिल्ली से बाहर ले जाने की तैयारी में था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर से कार चोरी करने के बाद वह ज्यादातर मुजफ्फरनगर के रिसीवर मो. रफी को बेचता है। एक टीम को फौरन मुजफ्फरनगर नगर भेजकर उसे दबोच लिया गया। उसकी निशानदेही पर चार और लग्जरी गाड़ियां बरामद हुईं।

विज्ञापन

ऐसे गाड़ियां चोरी कर लगाते थे ठिकाने...
पुलिस की पूछताछ में दिलशाद ने बताया कि चोरी की कारों को खरीदने वाले रिसीवर उसे टोटल लॉस (एक्सिडेंट में पूरी तरह खत्म हो चुकी गाड़ियां) गाड़ियों के पेपर खरीदकर भेज देते थे। इसके बाद दिलशाद उन पेपर के आधार पर गाड़ियां चोरी कर लेता था। बाद में चोरी की इन गाड़ियों पर टोटल लॉस गाड़ियों की असली नंबर प्लेट लगाकर बड़ी ही आसानी से दिल्ली से बाहर ले जाता था। इसके बदले वह एक लाख से दो लाख तक की रकम लेता था। कई राज्य के रिसीवर इससे चोरी की गाड़ियां खरीदते थे। आरोपी पिछले छह सालों में अब तक 250 से गाड़ियां चोरी करके बेच चुका है।

कौन हैं पकड़े गए दोनों आरोपी...
दिलशाद मूलरूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। इसके खिलाफ कार चोरी, लूटपाट, चोरी, हत्या के प्रयास व यूपी में गुंडा एक्ट के 20 से अधिक मामले दर्ज हैं। यूपी पुलिस से बचने के लिए दिलशाद पांच साल पहले दिल्ली आकर उत्तम नगर इलाके में रह रहा था। यहां से यह वाहन चोरी कर रिसीवर को दे रहा था। वहीं मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार मो. रफी ने दो शादियां की हुई हैं। उसको दोनों पत्नी से सात बच्चे हैं। वह मुजफ्फरनगर में अपनी वर्कशॉप चलाता है। इसके अलावा उसका मुख्य धंधा चोरी के वाहन खरीदना है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed