{"_id":"626bf4f530378c037d5e8848","slug":"delhi-police-arrested-youth-for-stealing-milk-in-kalkaji-got-bail-from-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार लीटर दूध चोरी: दिल्ली पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार, कोर्ट में बोला भूखा था, मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार लीटर दूध चोरी: दिल्ली पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार, कोर्ट में बोला भूखा था, मिली जमानत
Fri, 29 Apr 2022 07:56 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 29 Apr 2022 07:56 PM IST
सार
पुलिस ने चोरी का मामला दर्जकर आरोपी रामकुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया गया। उसने कोर्ट को बताया कि भूख की वजह से दूध चुराया था। कोर्ट ने उसे जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन
Arrest demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण दिल्ली के कालकाजी इलाके में एक युवक ने भूख मिटाने के लिए चार लीटर दूध चुरा लिया। पता लगने पर दुकानदार ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कालकाजी पुलिस ने भी एफआईआर दर्ज करने में देरी नहीं की और मामला दर्जकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने युवक को जमानत में छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि युवक की नशा करने का आदि है।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी युवक की पहचान नवजीवन कैंप निवासी राजकुमार(24) के रूप में हुई है। उसका पिता शिवप्रसाद से एक दिन पहले काम धंधा नहीं करने पर झगड़ा गया था। पिता ने उसे घर से बाहर निकाल दिया था। जे-4 डीडीए फ्लैट्स कालकाजी में राजीव स्टोर है। दुकान के बाहर दूध की कैरेट रखी हुई थीं। राजकुमार ने इन कैरेट से दूध की एक-एक लीटर की चार थैलियां बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे चुरा ली। वह दूध को चुराकर भागने लगा, तभी किसी ग्राहक ने इसकी जानकारी दुकानदार राजीव कुमार को दे दी। राजीव कुमार ने अपने कर्मचारियों के साथ दौड़कर आरोपी राजकुमार को पकड़ लिया।
विज्ञापन
इसके बाद राजीव कुमार ने 100 नंबर पर पुलिस कंट्रोल को सूचना दे दी। सूचना मिलने के बाद एएसआई योगेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। कालकाजी थानाध्यक्ष बलवीर सिंह कल्सन की देखरेख में एएसआई योगेंद्र सिंह व सिपाही आनंद की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने चोरी का मामला दर्जकर आरोपी रामकुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया गया। उसने कोर्ट को बताया कि भूख की वजह से दूध चुराया था। कोर्ट ने उसे जमानत पर रिहा कर दिया। ये भी बताया जा रहा है कि आरोपी नशा करने का आदि है और नशे की आदत को पूरा करने के लिए दूध चुराया था। वह गांजा व शराब का नशा करता है।
विज्ञापन