फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Crime News Delhi Police Arrested Two Women Who Looted In Keshopur

हेमा-रजनी के काले कारनामे: ऐशो-आराम की जिंदगी के लिए लोगों को बनाती शिकार, दोनों शादीशुदा और पति से हैं परेशान

Sat, 01 Jul 2023 10:41 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 01 Jul 2023 10:41 AM IST
सार

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की। पता चला कि दोनों महिलाएं केशोपुर के गंदा नाला के पास आकर वारदात को अंजाम देती हैं। पुलिस ने 29 जून को घेराबंदी कर दोनों को वहां से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Delhi Crime News Delhi Police Arrested Two Women Who Looted In Keshopur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पति के नशे के आदी होने और घर की माली हालत खराब होने की वजह से झपटमारी करने वाली दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। केशोपुर इलाके में झपटमारी के एक मामले की जांच करते हुए पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 5200 रुपये बरामद किए हैं।

विज्ञापन

केशोपुर मंडी में सब्जी का कारोबार करने वाले अनिल तिवारी ने 27 जून को विकासपुरी थाने में झपटमारी की शिकायत की। उसने बताया कि वह केशोपुर नाले के पास से जा रहा था। इसी दौरान दो महिलाएं उसके पास आई। उन्होंने उससे 100 रुपये की मदद करने के लिए कहा। वह पर्स निकालकर पैसे देने लगा। इसी दौरान महिलाएं पर्स झपटकर झाड़ी में भाग गईं। पर्स में 6,900 रुपये थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की। पता चला कि दोनों महिलाएं केशोपुर के गंदा नाला के पास आकर वारदात को अंजाम देती हैं। पुलिस ने 29 जून को घेराबंदी कर दोनों को वहां से गिरफ्तार कर लिया। दोनों की पहचान नजफगढ़ निवासी हेमा और रजनी के रूप में हुई। 

विज्ञापन

जांच के बाद पुलिस ने बताया कि दोनों विलासितापूर्ण जिंदगी जीने के लिए अपराध करती हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों महिलाएं शादीशुदा हैं और उनके दो-तीन बच्चे हैं। हेमा का पति ड्रग का सेवन करता है और बेरोजगार है। वहीं रजनी का पति रिक्शा चलाता है और आर्थिक रूप से कमजोर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed