फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police arrested two theft and recovered more than 50 mobile phone

मिलिए हाईटेक चोरों से, जिन्होंने पीएम मोदी के कार्यक्रमों को भी बनाया निशाना, जानकर पुलिस भी हैरान

Fri, 20 Jul 2018 08:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 20 Jul 2018 08:09 AM IST
विज्ञापन
delhi police arrested two theft and recovered more than 50 mobile phone
पुलिस की गिरफ्त में चोर - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने एक ऐसा हाईटेक चोर गिरोह पकड़ा है, जिसने अखबार के जरिए ऐसी-ऐसी जगहों पर चोरी की, जानकर पुलिस के भी होश उड़ गए। राजधानी की दिल्ली पुलिस ने देशभर के धार्मिक स्थल, धार्मिक आयोजनों, क्रिकेट मैच और म्यूजिकल कार्यक्रम में भीड़ का फायदा उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले हाई प्रोफाइल गैंग के दो बदमाशों को दबोचा है। 

विज्ञापन


ये महंगे टिकट लेकर हवाई जहाज और एसी ट्रेन से वारदात को अंजाम देने जाते थे। गिरोह प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भी भीड़ का फायदा उठाते हुए वारदात को अंजाम दे चुका है। बागपत में भी ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे के उद्घाटन के समय 50 से अधिक लोगों के मोबाइल चोरी किए थे। 
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान असलम (38) और मुकेश उर्फ गोलू (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से चोरी के 46 हाईएंड मोबाइल, एक पिस्टल, चार कारतूस व चोरी की एक बाइक बरामद की है।  पुलिस गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि जिले की एंटी स्नेचिंग-राबरी सेल और एएटीएस पिछले कुछ दिनों से गैंग की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। गैंग देशभर में वारदात को अंजाम देकर वापस लौट आता था। 

delhi police arrested two theft and recovered more than 50 mobile phone

इस बीच एसीपी गजेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर विनय यादव व अन्यों की टीम को बुधवार सूचना मिली कि गैंग के कुछ सदस्य पुरी (ओडिशा) रथ यात्रा में वारदात कर को अंजाम देकर दिल्ली लौटे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मौजपुर में टीम को तैनात कर दिया गया। 

पुलिस ने असलम और मुकेश को एक बैग के साथ दबोच लिया, जिसमें 46 महंगे मोबाइल व अन्य सामान बरामद हुए। आरोपियों ने बताया कि उनके गैंग में 15 से अधिक सदस्य हैं, जो देश के अलग-अलग हिस्सों में वारदात को अंजाम देते हैं। 

गैंग ने कुछ नाबालिग लड़कों को भी दिल्ली-एनसीआर में वारदात करने के लिए ट्रेनिंग दी है, वह चोरी कर माल इनको लाकर देते हैं। 

अखबार के जरिये बड़ आयोजनों का लगाते थे पता

delhi police arrested two theft and recovered more than 50 mobile phone

पूरे देशभर में होने वाले बड़े आयोजनों का पता लगाने के लिए आरोपी अखबार का सहारा लेते थे। बड़े आयोजन जहां पर महंगे टिकट होते हैं, उनको ऑनलाइन बुक करते थे। बाद में गैंग के सदस्य हवाई जहाज या एसी ट्रेन से वहां जाते थे।  महंगे ब्रांडेड कपड़े पहनकर आरोपी आयोजन में शामिल होते थे। भीड़ में घुसकर मोबाइल, पर्स व अन्य कीमती सामान चोरी करते थे।

देश के कई राज्यों में दिया वारदात को अंजाम
गिरोह ने पुरी रथ यात्रा (ओडिशा), गणपति विसर्जन (मुंबई), एफ-1 कार रेसिंग (ग्रेटर नोएडा), ऑटो एक्सपो (ग्रेटर नोएडा), ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे उद्घाटन (बागपत), अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच, हार्डवैल डीजे शो (मुंबई), जस्टिन बीबर लाइव कंसर्ट (मुंबई), नवरात्र गरबा फेस्टिवल (गुजरात), सैमसंग फैक्टरी ओपनिंग (नोएडा) मिका लाइव शो (गुरुग्राम), वर्ल्ड कल्चर फेस्टिवल (दिल्ली), न्यू ईयर (2017-18 गोवा) और ईद (ईदगाह दिल्ली) यहां वारदातों को अंजाम दिया है।

प्रधानमंत्री के दो कार्यक्रमों को भी बनाया निशाना

delhi police arrested two theft and recovered more than 50 mobile phone
आरोपियों ने बताया कि 27 मई 2018 को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और हाल में नोएडा में सैमसंग फैक्टरी के उद्घाटन के दौरान जुटी भीड़ को भी निशाना बनाया। आरोपियों ने बागपत में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे के उद्घाटन के समय 50 से अधिक लोगों के मोबाइल चोरी किए थे, इनकी रिपोर्ट बागपत थाने में की गई थी। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। 

सरगना नाबालिग बच्चों को खरीदकर  देता था ट्रेनिंग 
गिरोह के सरगना असलम ने बताया कि वह परिवार के साथ नंद नगरी में रहता है। वह इलाके के थाने का भगोड़ा घोषित बदमाश है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 19 से अधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी ने करीब 20 साल पहले अपना गैंग बनाया था।

शुरूआत में यह बच्चा चोर गैंग के सदस्यों से नाबालिग बच्चों को खरीदकर अपने पास रखता था। उन्हें ट्रेनिंग देकर उनसे चोरियां करवाता था। इसके पास 10 साल से ऊपर के नाबालिग बच्चे हैं। शुरूआत में यह दिल्ली और आसपास के इलाकों को निशाना बनाता था, बाद में यह देशभर में वारदातों को अंजाम देने लगा। इसके गैंग में हमेशा 15 से अधिक सदस्य रहते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed