फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police arrested two smugglers who cheated as constable of Haryana Police

शातिर दिमाग तस्कर गिरफ्तार: हरियाणा पुलिस के जवान बन करते थे शराब तस्करी, जानें- जब नकली का असली खाकी से हुआ सामना

Sun, 08 May 2022 02:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 08 May 2022 02:18 PM IST
सार

दिल्ली कैंट पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से अवैध शराब और हरियाणा पुलिस की वर्दी बरामद की गई है। तस्कर हरियाणा पुलिस का जवान बताकर शराब तस्करी करते थे।

विज्ञापन
Delhi Police arrested two smugglers who cheated as constable of Haryana Police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा पुलिस का जवान बनकर शराब की तस्करी करने वाले दो तस्करों को दिल्ली कैंट थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने सौ शीशी अवैध शराब और एक स्विफ्ट कार बरामद की है। साथ ही इनके कब्जे से पुलिस ने हरियाणा पुलिस की वर्दी भी जब्त की है। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों की पहचान तुम्बीहेरी, झज्जर हरियाणा निवासी सतीश और बीरन, भिवानी निवासी राजेश के रूप में हुई है। दिल्ली कैंट थाना प्रभारी विपिन कुमार को सूचना मिली कि दो शराब तस्कर गुरुग्राम से स्विफ्ट कार पर अवैध शराब लेकर दिल्ली आ रहे हैं। कैंट इलाके में आते ही पहले से घेराबंदी कर चुकी पुलिस ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

पुलिस को तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से बरामद हुई वर्दी
शुरुआती पूछताछ में दोनों आरोपी ने खुद को हरियाणा पुलिस का जवान बताया। लेकिन छानबीन करने पर पता चला कि पुलिस से बचने के लिए खुद को हरियाणा पुलिस का जवान बता रहे थे। कार की तलाशी में अवैध शराब और हरियाणा पुलिस के जवान की वर्दी मिली। दोनों ने बताया कि वह तीन साल से हरियाणा से अवैध शराब लाकर दिल्ली में बेच रहे थे। उन्होंने पुलिस जांच से बचने और उन पर संदेह को कम करने के लिए तलाशी के दौरान खुद को हरियाणा पुलिस के जवान के रूप में पेश करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed