फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi police arrested two shooters of Lawrence Bishnoi and Hashim Baba gang during encounter

Delhi: लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के शूटर गिरफ्तार, कपड़ा व्यवसायी से मांग रहे थे पांच करोड़ की रंगदारी

Thu, 22 Feb 2024 06:12 PM IST
श्याम जी. पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Thu, 22 Feb 2024 06:12 PM IST
सार

दिल्ली में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की थी।
 

विज्ञापन
Delhi police arrested two shooters of Lawrence Bishnoi and Hashim Baba gang during encounter
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने कपड़ा व्यवसायी से रंगदारी मांग रहे दो शूटरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी शूटर अमीर उर्फ सलीम उर्फ टिल्लन और दानिश उर्फ सुल्तान उर्फ पप्पू टैंक रोड, करोल बाग के कपड़ा व्यवसायी से गैंगस्टर लारेंस बिश्रोई के नाम पर पांच करोड़ की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर आरोपियों ने पीड़ित व्यवसायी के ऊपर दो बार फायरिंग की थी। दोनों बदमाशों के पैरों में एक-एक गोली लगी है। बदमाशों की गोलियां से इंस्पेक्टर समेत दो पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन


हाल में अपराध शाखा की कमान संभालने वाली विशेष पुलिस आयुक्त शालिनी सिंह ने गोलीबारी व अवैध हथियारों की तस्करी को रोकने के लिए सख्त आदेश दिए थे। इन्हीं के तहत पुलिस उपायुक्त अमित गोयल की देखरेख में इंस्पेक्टर पंकज मलिक, इंस्पेक्टर रोहित कुमार, एसआई रूपेश बलियान, हवलदार गजेंद्र सिंह और सिपाही दिनेश कुमार की गठित टीम ने बदमाशों पर नजर रखना शुरू किया। टीम को पता लगा कि करोल बाग के व्यवसायी हसन से रंगदारी वसूलने के लिए उसके यमुना विहार स्थित घर पर नौ राउंड फायरिंग की गई है। इसके बाद आरोपियों ने जगतपुरी में फायरिंग की। 
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संजय भाटिया ने बताया कि इस सूचना के बाद इंस्पेक्टर पंकज मलिक की टीम ने मिली एक सूचना के बाद गढ़ी मेंडू, यमुना खादर के वन क्षेत्र से गुजरने वाली सड़क पर 21 और 22 फरवरी, 2024 की रात को घेराबंदी की। पुलिस ने वहां बिना नंबर प्लेट की स्कूटी से आए दोनों शूटर न्यू सीलमपुर निवासी आमिर उर्फ सलीम उर्फ टिल्लन (3०) और वेलकम निवासी दानिश उर्फ सुल्तान उर्फ पप्पू (26) वर्ष, को वन कार्यालय, गढ़ी मेंडू, न्यू उस्मानपुर के पास रूकने का इशारा किया तो दोनों बदमाशों ने गोली चलाना शुरू।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक गोली हवलदार गजेंद्र सिंह की छाती में लगी, मगर बुलट प्रूफ जैकेट पहने होने के कारण वह बच गए। एक अन्य गोली से इंस्पेक्टर रोहित कुमार बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई में हवलदार गजेंद्र सिंह और सिपाही दिनेश कुमार ने फायरिंग की। दोनों हमलावर अपने पैरों में गोली लगने से घायल हो गए। दोनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 2 अत्याधुनिक पिस्तौल, 9 कारतूस और 2 खोखा बरामद किए हैं।


संगठित अपराध नेटवर्क
सलीम से पूछताछ में संगठित अपराध नेटवर्क और उनकी कार्यप्रणाली के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। ये 2016 में वेलकम एरिया में डकैती और हत्या के प्रयास के मामले में शामिल था। इस मामले में 7-8 महीने की सजा हुई थी। 2016-2017 की अवधि के दौरान, उसने कुख्यात सट्टेबाज नितिन उर्फ सुसु जैन के साथ गठबंधन बनाया, जो पिछले कुछ वर्षों से दुबई में रह रहा है। सुसु जैन के वित्तीय सहायता के वादे और कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा से मिलवाने के बाद अमीर अवैध गतिविधियों के प्रलोभन में आ गया। सुसु जैन के निर्देशों के तहत उसने कपड़ा व्यवसायी के यमुना विहार स्थित घर पर फायरिंग कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed