फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police arrested two miscreants who supplied arms to neeraj bawania and tillu tajpuria

बड़ी कामयाबी: नीरज बवानिया और टिल्लू ताजपुरिया को हथियार सप्लाई करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, 27 पिस्टल, तमंचे और शार्ट गन बरामद

Tue, 25 Jan 2022 01:07 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 25 Jan 2022 01:07 AM IST
सार

स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि उनकी टीम को जानकारी मिली थी कि कुछ बदमाश लगातार नीरज बवानिया और टिल्लू ताजपुरिया गैंग के बदमाशों को हथियार सप्लाई कर रहे हैं। बदमाश एक दूसरे से व्हाट्सएप या टेलीग्राम एप पर संपर्क करते हैं। पुलिस ने इनकी जानकारी जुटाई। 

विज्ञापन
delhi police arrested two miscreants who supplied arms to neeraj bawania and tillu tajpuria
गिरफ्तार तस्करों से बरामद हथियार - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करने वाले दो बदमाशों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बवाना दिल्ली निवासी मनीष (25) और गांव बलवा, शामली, यूपी निवासी शौकीन (38) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 27 पिस्टल, तमंचे, शार्ट गन, एक बाइक व आई-10 कार बरामद की है। आरोपी नामी गैंगस्टर नीरज बवानिया और टिल्लू ताजपुरिया गैंग के लिए हथियार सप्लाई कर रहे थे। आरोपी मनीष ने डीयू के रामजस कॉलेज से ग्रेजुएशन किया हुआ है। वह अपनी बुआ के बेटे लोकेश व अमित के साथ मिलकर गलत संगत में पड़ गया और हथियारों की सप्लाई करने लगा। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि उनकी टीम को जानकारी मिली थी कि कुछ बदमाश लगातार नीरज बवानिया और टिल्लू ताजपुरिया गैंग के बदमाशों को हथियार सप्लाई कर रहे हैं। बदमाश एक दूसरे से व्हाट्सएप या टेलीग्राम एप पर संपर्क करते हैं। पुलिस ने इनकी जानकारी जुटाई। छानबीन के बाद 18 जनवरी को टीम को खबर मिली कि एक बदमाश बवाना इलाके में हथियारों की सप्लाई करने आने वाला है।
विज्ञापन


खबर मिलने के बाद पुलिस की टीम बवाना स्थित पेट्रोल पंप के पास ट्रैप लगा दिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर बाइक सवार युवक को दबोचने का प्रयास किया तो उसने फरार होने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान मनीष के रूप में हुई। उसके पास से मिले बैग से 17 पिस्टल व तमंचे बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड लेकर पूछताछ शुरू की। उससे पूछताछ के आधार पर ही पुलिस की टीम ने 20 जनवरी को कार सवार दूसरे आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की पहचान बलवा गांव, शामली निवासी शौकीन के रूप में हुई। शौकीन के पास से कार से दस तमंचे व शार्ट गन के अलावा एक कारतूस बरामद कर लिया गया। आरोपी ने बताया कि वह पिछले 10-12 सालों से अवैध हथियारों का धंधा कर रहा है। उसकी पहचान नीरज बवाना गैंग के लोकेश से हुई, जिसके कहने वह हथियारों की सप्लाई कर रहा था। वहीं दूसरी ओर मनीष ने बताया कि वह अपने बुआ के लड़के लोकेश व अमित के साथ मिलकर बदमाशी करने लगा था। लोकेश जेल में बंद है। उसके पास से मिले हथियार वह चीकू और लोकेश के कहने पर लाया था। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed