फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police arrested two medical store owners for illegally selling banned medicines

Delhi Crime: अवैध रूप से बेची जा रही थीं प्रतिबंधित दवाएं, पुलिस ने दो मेडिकल स्टोर मालिकों को दबोचा

Mon, 16 Feb 2026 07:44 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 16 Feb 2026 07:44 AM IST
सार

आरोपी बिना सही प्रिस्क्रिप्शन के फार्मास्यूटिकल दवाएं उपलब्ध करवा रहे थे। इसके बदले यह लोग मुंह मांगे दाम वसूल कर रहे थे। आरोपी अपने गोदाम में माल का स्टाक करने के बाद उसे पश्चिमी और बाहरी जिला में सप्लाई कर रहे थे।

विज्ञापन
Delhi Police arrested two medical store owners for illegally selling banned medicines
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अवैध रूप से बेची जा रही प्रतिबंधित दवाओं की सप्लाई के आरोप में दो मेडिकल स्टोर मालिकों को दबोचा है। इनकी पहचान विनय मल्होत्रा (47) और चंदन बंसल (47) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 3360 ट्रामाडोल कैप्सूल और 84 बोतल कोडीन कफ सिरप बरामद किए हैं।

विज्ञापन


आरोपी बिना सही प्रिस्क्रिप्शन के फार्मास्यूटिकल दवाएं उपलब्ध करवा रहे थे। इसके बदले यह लोग मुंह मांगे दाम वसूल कर रहे थे। आरोपी अपने गोदाम में माल का स्टाक करने के बाद उसे पश्चिमी और बाहरी जिला में सप्लाई कर रहे थे। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि उनकी टीम को लगातार सूचना मिल रही थी कि पश्चिम दिल्ली के कुछ मेडिकल स्टोर लगाकर प्रतिबंधित दवाओं को स्टोर करने के अलावा उनका धंधा कर रहे हैं। इस आधार पर स्टेट ड्रग कंट्रोलर के साथ मिलकर टीम ने शिवम एंक्लेव, पश्चिम विहार में छापेमारी कर विनय मल्होत्रा को दबोच लिया।
विज्ञापन


आरोपी ने अवैध रूप से इन दवाओं को अपने मेडिकल स्टोर में रखा हुआ था। आरोपी इन दवाइयों के बिल नहीं दे पाया। छानबीन के बाद विनय मल्होत्रा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की गई। विनय मल्होत्रा ने बताया कि दवाएं उसने रघुबीर नगर के एक दवा कारोबारी चंदन बंसल से ली है। बाद में आरोपी को पूछताछ के लिए नोटिस दिया गया। आरोपी जांच में शामिल होने आया तो उसे पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी दिल्ली में अवैध रूप से प्रतिबंधित दवाओं को सप्लाई कर रहा था। पुलिस इनसे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed