{"_id":"5d2bd3018ebc3e6cdf2c87a2","slug":"delhi-police-arrested-three-people-including-women-over-honeytrap-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: हनी ट्रैप में फंसाकर लूट की कोशिश, विरोध में कत्ल, पुलिस ने महिला समेत तीन को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: हनी ट्रैप में फंसाकर लूट की कोशिश, विरोध में कत्ल, पुलिस ने महिला समेत तीन को दबोचा
Mon, 15 Jul 2019 06:43 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Mon, 15 Jul 2019 06:43 AM IST
विज्ञापन
तीन आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने हनी ट्रैप में फंसाकर युवक से लूटपाट की कोशिश और विरोध करने पर उसकी हत्या करने वाले युवती समेत तीन को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने युवक का शव कार से बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि रविवार तड़के हवलदार मंजीत, सिपाही अमित और होमगार्ड जवान विजेंद्र ने गश्त के दौरान रघुवीर नगर गंदा नाले के पास होंडा अमेज कार संदिग्ध हालात में खड़ी देखी। उसमें तीन-चार युवक और एक युवती थी। पुलिस को आता देख चालक कार स्टार्ट कर भगाने लगा।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने करीब डेढ़ किमी पीछा करने के बाद कार को रोक लिया। पुलिस कार में सवार टैगोर गार्डन निवासी हिमांशु (22), रघुवीर नगर निवासी दीपक (22) और एक युवती को हिरासत में लिया। इन्हें पुलिस स्टेशन लाकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने गुनाह कबूल कर लिया।
विज्ञापन
आरोपियों ने बताया कि शनिवार रात युवती होंडा अमेज कार में सवार युवक को हनी ट्रैप में फंसाकर शिवाजी एन्क्लेव के गैस गोदाम के पास लाई थी। उन लोगों ने युवक से आईफोन और बैग लूट लिया और विरोध करने पर चाकू से हमला कर फरार हो गए। आरोपियों को लेकर पुलिस गैस गोदाम के पास पहुंची, जहां कार में एक युवक का शव अर्धनग्न मिला। उसकी जांघ में चाकू लगा था और कार में खून फैला हुआ था। युवक की मौत हो चुकी थी।
युवक की पहचान पश्चिम विहार निवासी भूपेंद्र बिरदी (39) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि वह शनिवार सुबह गुरुग्राम की एक मल्टीनेशनल कंपनी में साक्षात्कार देने के लिए निकला था।