{"_id":"63e645c91aa3de3a000c24ae","slug":"delhi-police-arrested-the-couple-who-snatched-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: झपटमारी करने वाले दंपति गिरफ्तार, पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने वाले को भी किया पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: झपटमारी करने वाले दंपति गिरफ्तार, पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने वाले को भी किया पकड़ा
Fri, 10 Feb 2023 07:09 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 10 Feb 2023 07:09 PM IST
सार
बदमाशों के कब्जे से एक चाकू, तीन मोबाइल फोन और चोरी की गई स्कूटी बरामद की है। बदमाशों की पहचान शिव विहार उत्तम नगर निवासी करण और उसकी पत्नी गौरी के रूप में हुई। वहीं खरीदार की पहचान रघुवीर नगर निवासी सद्दाम के रूप में हुई है।
विज्ञापन
इंदौर में दो सगी बहनें जासूसी के आरोप में गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक बदमाश अपनी पत्नी के साथ झपटमारी करता था। हाल ही में यह बदमाश विकासपुरी इलाके में एक महिला से मोबाइल झपटकर फरार हो गया। घटना के बाद विकासपुरी थाना पुलिस ने तकनीकी जांच करते हुए दंपति की पहचान की और उन्हें उत्तम नगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इनके निशानदेही पर एक खरीदार को भी पकड़ा है।
विज्ञापन
बदमाशों के कब्जे से एक चाकू, तीन मोबाइल फोन और चोरी की गई स्कूटी बरामद की है। बदमाशों की पहचान शिव विहार उत्तम नगर निवासी करण और उसकी पत्नी गौरी के रूप में हुई। वहीं खरीदार की पहचान रघुवीर नगर निवासी सद्दाम के रूप में हुई है।
विज्ञापन
छह फरवरी को विकासपुरी में एक महिला ने झपटमारी की शिकायत की थी। महिला ने बताया कि स्कूटी सवार एक युवक और युवती ने उससे झपटमारी की है और उसका मोबाइल फोन झपट कर फरार हो गए हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विकासपुरी थाना प्रभारी राजवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। इसके बाद पुलिस को पता चला कि वारदात को अंजाम देने वाले दंपती शिव विहार में रहते हैं।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस ने शिव विहार के एक मकान पर छापा मारकर दंपति को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि करण पर पहले से 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि उसकी पत्नी पर 5 मामले दर्ज हैं। दोनों राजौरी गार्डन से चोरी की गई स्कूटी पर झपटमारी करते थे। पूछताछ में दंपती ने बताया कि चोरी के सामान को वे रघुवीर नगर निवासी सद्दाम को बेच देते थे। पुलिस ने इनके निशानदेही पर सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया।