फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police arrested shooter Vineet Malik in Lakhan Singh murder case

दिल्ली पुलिस ने पकड़ा लाखन सिंह का हत्यारा: भांजी के साथ करता था छेड़छाड़, मामा ने मारी थी सिर में गोली

Wed, 24 Jul 2024 07:13 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 24 Jul 2024 07:13 PM IST
सार

राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद, यूपी निवासी विनीत मलिक (42) को गिरफ्तार कर लिया। इस अपने दोस्त लाखन सिंह की पांच जून को दिनदहाड़े सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन
Delhi Police arrested shooter Vineet Malik in Lakhan Singh murder case
शूटर विनीत मलिक गिरफ्तार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मुरादनगर, गाजियाबाद में हुई सनसनीखेज/चर्चित हत्या कांड में हत्या आरोपी विनीत मलिक नामक के शूटर को गिरफ्तार किया है। शूटर ने अपने ही दोस्त मेरठ, यूपी निवासी लाखन सिंह की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। लाखन सिंह आरोपी की भांजी के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। जबकि भांजी की सगाई हो गई थी।

विज्ञापन

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन ने बताया कि एसीपी सुशील कुमार की देखरेख में इंस्पेक्टर सुरेद्र सिंह की टीम आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस टीम ने आरोपी के बारे में बहुमूल्य जानकारी जुटाई। समानांतर रूप से, गुप्त मुखबिरों को सक्रिय किया गया और तकनीकी निगरानी भी रखी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह की देखरेख में एसआई श्याम बिहारी शरण, एसआई मनोज कुमार, एसआई प्रेमजीत, डब्ल्यू/एसआई मंजू बाला, एएसआई सुनील कुमार, एएसआई सतीश कुमार व हवलदार एचसी दीपक त्यागी की टीम प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर दल्ली के जगतपुरी में आरोपी की उपस्थिति को ट्रैक करने में सक्षम हो गई। 

विज्ञापन

राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद, यूपी निवासी विनीत मलिक (42) को गिरफ्तार कर लिया। इस अपने दोस्त लाखन सिंह की पांच जून को दिनदहाड़े सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी विनीत मलिक एक मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखता है और उसने 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की थी और वह ऑर्डिनेंस फैक्टरी, मुरादनगर, गाजियाबाद, यूपी में कार्यरत था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed