{"_id":"65360e458a44a54bcc013993","slug":"delhi-police-arrested-seven-accused-of-cheating-in-visa-scam-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: वीजा घोटाले में धोखा देने वाले सात आरोपी गिरफ्तार, कार्यालय से बरामद हुआ आपत्तिजनक सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: वीजा घोटाले में धोखा देने वाले सात आरोपी गिरफ्तार, कार्यालय से बरामद हुआ आपत्तिजनक सामान
Mon, 23 Oct 2023 11:40 AM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 23 Oct 2023 11:40 AM IST
सार
दिल्ली क्राइम ब्रांच के विशेष सीपी रविंदर यादव ने बताया कि आरोपी दुबई में कंपनी बताकर फर्जी कंपनियों के जरिए लोगों कसे रुपये लेते थे। आरोपियों ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से दुबई स्थित कंपनियों का डेटा लिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में पुलिस ने वीजा घोटाले में कई लोगों को धोखा देने के आरोप में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। दिल्ली क्राइम ब्रांच के विशेष सीपी रविंदर यादव ने बताया कि आरोपी दुबई में कंपनी बताकर फर्जी कंपनियों के जरिए लोगों कसे रुपये लेते थे। आरोपी प्रत्येक व्यक्ति से सूचना शुल्क के रूप में 59,000 रुपये लेते थे।
विज्ञापन
विशेष सीपी रविंदर यादव ने बताया कि मामले का मास्टरमाइंड इनामुल हक है, जो बिहार के दरभंगा जिले का रहने वाला है। पुलिस ने जोगाबाई, जाकिर नगर स्थित उसके कार्यालय से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। आरोपियों ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से दुबई स्थित कंपनियों का डेटा लिया था। रविंदर यादव ने बताया कि उन्हें विदेश मंत्रालय से कुछ शिकायतें मिल रही थी। जब उन्होंने जांच की तो पता चला कि इस मामले में हजारों पीड़ित हैं। वीजा देने के नाम पर लोगों से पैसे लिए गए। आरोपी पिछले 4-5 सालों से इसी तरह लोगों को ठग रहे थे।
विज्ञापन