फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police Arrested Rich Man On Charges Of Replika Theft life story

इस करोड़पति चोर की इंग्लैंड से भारत तक की ये है कहानी, विवादों में रहा हर दम

Sat, 14 Jul 2018 11:47 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,नई दिल्ली
ब्यूरो,अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Sat, 14 Jul 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
Delhi Police Arrested Rich Man On Charges Of Replika Theft life story
thief
गिरफ्तार करने के बाद उदय को जब थाने लाया गया तो वह पुलिसवालों पर ही भड़क गया और शोर-शराबा शुरू कर दिया। इसके बाद उसने पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार भी किया। बाद में वह किसी तरह शांत हुआ।
विज्ञापन


सीआईएसएफ से सूचना मिलने के बाद साउथ एवेन्यू थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विजय पाल दहिया ने टीम के साथ देर रात को उदय रात्रा के घर पर रेड की। इस दौरान उसके पालतू कुत्तों ने पुलिस के लिए परेशानी खड़ी कर दी। पुलिस ने बताया कि उदय और उसके पिता गांव के एकांत में करीब 1500 गज के फॉर्महाउस नुमा घर में रहते हैं। 
विज्ञापन


घर में पिता-पुत्र के अलावा 8-10 बड़े-बड़े कुत्ते हैं। पुलिस ने घर में घुसने का प्रयास किया तो कुत्तों ने टीम पर भोंकना शुरू कर दिया। उदय के बुजुर्ग पिता से पूछा गया तो उन्होंने बेटे के चंडीगढ़ जाने की बात कहकर पुलिस टीम से सुबह आने को कहा। इसके बाद पुलिस टीम ने वहीं डेरा डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 साल ब्रिटेन में रहा उदय पुलिस ने किया था डिपोर्ट

Delhi Police Arrested Rich Man On Charges Of Replika Theft life story
theft

रात करीब 2:30 बजे उदय घर पहुंचा तो पुलिस ने उसके लिए जाल बिछा रखा था, लेकिन उसे पुलिस की भनक लग गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने रेपलिका लेकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। इसके बाद थाने लाते ही उसने जोरदार हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिसवालों का कहना है कि रेपलिका भले प्रतिकृति है, लेकिन इसकी कीमत भी कम नहीं है। इसे इसी से समझा जा सकता है कि भारत ने इसे ब्रिटेन से मंगाकर नेशनल म्यूजियम में रखा है।

20 साल ब्रिटेन में रहा उदय पुलिस ने किया था डिपोर्ट
मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उदय ने शादी नहीं की है। इसी वर्ष मार्च माह में उसकी मां की मौत हो गई थी। इसके पिता कोस्टगार्ड से आईजी के पद से सेवानिवृत्त हैं। उदय खुद को पत्रकार बताता है। 1985 से 2005 तक वह ब्रिटेन में रहा।

इसके बाद 2005 में उसे ब्रिटेन से डिपोर्ट कर दिया गया। दोनों पिता-पुत्र लोगों से कम ही मिलते-जुलते हैं। उदय के खिलाफ 2014 में चाणक्यपुरी थाने में एक शख्स को जान से मारने की धमकी देने और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था।

क्लेप्टोमैनियक तो नहीं उदय

क्लेप्टोमैनियक तो नहीं उदय
उदय रात्रा के क्लेप्टोमेनियक नामक मानसिक बीमारी से पीड़ित होने की आशंका है। पूछताछ के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इस बात से पूरी तरह इनकार नहीं कर रहे हैं। दरअसल क्लेप्टोमेनिया बीमारी में कोई भी शख्स बिना जरूरत के चोरी करता है। ऐसा करने की उसे तीव्र इच्छा होती है। चोरी करने से पूर्व उसे तनाव और बेचैनी होती है। चोरी करते हुए उसे आनंद, राहत और संतुष्टि होती है। 

चोरी के सामान की न तो उसे जरूरत होती है, और न ही वह उस सामान का कुछ करता है। ऐसे लोग कहीं भी चोरी कर सकते हैं। जब तक वह चोरी नहीं कर लेता है, उसे सकून नहीं मिला है। चोरी करने के बाद उसे मानसिक सुकून मिलता है। उदय साकेत में दो बार चोरी के प्रयास में पकड़ा जा चुका है।

2016 में सरोजनीनगर के होटल में अवैध तरीके से घुसने की कोशिश में उसे ब्लेड के साथ उस समय गिरफ्तार किया गया था, जब वहां अमेरिका के विदेश सचिव जॉन कैरी रुके हुए थे। इसी साल उसे एक स्टोर से आयातित शराब चुराने की कोशिश करते पकड़ा गया था। हालांकि पिता के उच्च पद से सेवानिवृत्त होने के चलते आर्थिक रूप से उसे इसकी कोई जरूरत नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed