फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police arrested man supplying arms to gangsters

Delhi Crime : गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करने वाला गिरफ्तार, पुलिस ने 10 पिस्टल 14 कारतूस बरामद किए 

Wed, 22 Jun 2022 05:14 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 22 Jun 2022 05:14 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करता था। पुलिस ने इसके पास से 10 पिस्टल 14 कारतूस बरामद किए हैं। जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए बदमाश पर 30 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Delhi Police arrested man supplying arms to gangsters
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तरी बाहरी जिले की स्पेशल स्टाफ ने हथियार सप्लाई करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 10 पिस्टल 14 कारतूस बरामद किए हैं। पता चला है कि बदमाश उत्तरी बाहरी जिले के विभिन्न थाना इलाके में कई गैंगस्टरों को हथियारों सप्लाई करता था। गिरफ्तार बदमाश पर 30 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है। बदमाश की पहचान भलस्वा डेरी निवासी सफीकुल के रूप में हुई। 
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त बृजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि हाल ही में पकड़े गए बदमाशों से पता चला कि सफीकुल हथियार की सप्लाई करता है। उप निरीक्षक हिमांशु बाल्यान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसकी निगरानी शुरू कर दी। स्पेशल स्टाफ की टीम को जानकारी मिली थी कि सफीकुल बदमाशों को हथियार सप्लाई करने के लिए भलस्वा डेयरी इलाके में आने वाला है। पुलिस टीम ने सोमवार को इलाके में घेराबंदी कर बदमाश को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने उसके घर पर दबिश देकर 9 पिस्टल और 12 कारतूस बरामद कर लिए। 
विज्ञापन

पता चला कि बदमाश पर दिल्ली व एनसीआर में लूटपाट, डकैती, हत्या का प्रयास, पुलिस टीम पर गोलीबारी करने, झपटमारी, सेंधमारी और चोरी के 30 से अधिक मामले दर्ज हैं। उससे पूछताछ कर उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंजीत महल गिरोह का गैंगस्टर गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मंजीत महल व विकास दलाल गिरोह के गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए पानीपत के गांव मचरोली निवासी शक्ति सिंह की पेट्रोल पंप लूट के तीन मामलों समेत चार केस में तलाश थी। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का भी एक मामला दर्ज है। पुलिस ने शक्ति सिंह के कब्जे से पिस्टल व चार कारतूस बरामद किए हैं।

स्पेशल सेल डीसीपी प्रमोद सिंह कुशवाह के अनुसार, फरार अंतरराज्यीय बदमाश शक्ति सिंह के बारे में सूचना मिली थी। शक्ति सिंह, विकास दलाल (मुठभेड़ में मारा जा चुका है) व मंजीत महल गिरोह का सक्रिय बदमाश है। शक्ति सिंह के पेट्रोल पंप लूट की तीन वारदात समेत हत्या के प्रयास की वारदात भी सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। इंस्पेक्टर संजय गुप्ता को सूचना मिली थी कि शक्ति सिंह राजस्थान में कहीं छिपा हुआ है और तिहाड़ जेल में बंद मंजीत महल के निर्देशों पर वारदात कर रहा है। एसीपी ललित मोहन नेगी की देखरेख में टीम गठित की गई। करीब दो महीने की जांच के बाद पता चला कि शक्ति सिंह कापसहेड़ा में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने शक्ति सिंह को कापसहेड़ा से 19 जून को गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed