फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police arrested four people including a woman on charges of robbery

Delhi News: बबली बिछाती थी जाल, बंटी साथियों संग करता था लूटपाट; प्रिया 'पिया' संग गिरफ्तार

Mon, 05 Jun 2023 08:58 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 05 Jun 2023 08:58 PM IST
सार

छानबीन के दौरान पता चला है कि दीपक अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया की मदद के बहाने रात के समय लोगों को रोकता था। रुकने पर आरोपी पीड़ित को घेरकर हमला कर देते थे और जमकर लूटपाट करते थे।

विज्ञापन
Delhi Police arrested four people including a woman on charges of robbery
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मध्य जिला के पटेल नगर थाना पुलिस ने लूटपाट के आरोप में एक युवती समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रिया, इसका ब्वॉयफ्रेंड दीपक उर्फ भट्ट, नीरज पंडित और पिराग उर्फ प्रयाग के रूप में हुई है। 

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के पास से कारोबारी के से लूटा गया कैश व अन्य सामान बरामद किया है। छानबीन के दौरान पता चला है कि दीपक अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया की मदद के बहाने रात के समय लोगों को रोकता था। रुकने पर आरोपी पीड़ित को घेरकर हमला कर देते थे और जमकर लूटपाट करते थे। जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इनके खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सेन ने बताया कि दो जून को बलजीत नगर निवासी मुकेश पासवान ने लूटपाट की शिकायत पुलिस को दी थी। पीड़ित ने बताया कि उनका अपना कारोबार है। रात के समय वह अपने घर लौट रहे थे। इस बीच वेस्ट पटेल नगर में एक युवती ने मदद के बहाने उनको रोका। जैसे ही मुकेश रुके, उसी दौरान तीन अन्य लड़कों ने उनको काबू कर उनसे 32 हजार रुपये, एटीएम और अन्य सामान लूट लिया। 

विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। इंस्पेक्टर कुलदीप शर्मा व अन्यों की टीम ने आरोपियों की पहचान के प्रयास किए। सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान कर उनको एरिया से दबोच लिया गया। बाद में उनके पास से लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया गया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सभी आरोपियों को नशे की लत है। मौज-मस्ती और नशे की लत को पूरा करने के लिए वे लोगों को लूटते हैं। प्रिया को चारे के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed