{"_id":"5e92da648ebc3e78dd04cf29","slug":"delhi-police-arrested-eight-people-for-violating-lockdown-by-making-religious-gathering","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: लॉकडाउन के बीच देर रात गुरुद्वारे में एकत्र हुए लोग, आठ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: लॉकडाउन के बीच देर रात गुरुद्वारे में एकत्र हुए लोग, आठ गिरफ्तार
Sun, 12 Apr 2020 02:37 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 12 Apr 2020 02:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी दिल्ली में लॉकडाउन के आदेशों का उल्लंघन कर गुरुद्वारे में एकत्र होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सख्ती बरतते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की टीम शनिवार देर रात गश्त पर गई हुई थी। इस दौरान उन्होंने देखा कि कुछ लोग देर रात करीब 2:15 बजे सीसगंज गुरुद्वारे में धार्मिक कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस को देखने के बाद लोगों ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 188, धारा 269 और धारा 279 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आठ लोगों ने मास्क नहीं पहना हुआ था और वे लॉकडाउन के आदेशों का उल्लंघन कर धार्मिक स्थान पर इकट्ठे थे।