फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police arrested drug smuggler more than seven quintals of ganja recovered

दिल्ली: पुलिस ने नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, सात कुंतल से ज्यादा गांजा बरामद

Mon, 14 Mar 2022 10:02 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 14 Mar 2022 10:02 PM IST
सार

पुलिस की अपराध शाखा ने नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 709.800 किलो गांजा बरामद किया गया है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर नंबर का ट्रक व कार बरामद की गई है।

विज्ञापन
Delhi Police arrested drug smuggler more than seven quintals of ganja recovered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में गांजा सप्लाई करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मिर्जा अंसारी के कब्जे से 709.800 किलो गांजा बरामद किया गया है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर नंबर का ट्रक व कार बरामद की गई है।

विज्ञापन


अपराध शाखा डीसीपी दीपक यादव के अनुसार एसीपी उमेश बड़थ्वाल की टीम को सूचना मिली थी कि मिर्जा अंसारी दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में गांजा सप्लाई कर रहा है और अक्षरधाम मंदिर के पास आएगा। एसीपी उमेश बड़थ्वाल की देखरेख में इंस्पेक्टर विवेकानंद झा, एसआई संजीव कुमार गुप्ता व लोकेंद्र की टीम ने यहां घेराबंदी कर आरोपी लक्ष्मी नगर निवासी मिर्जा अंसारी(26) को गिरफ्तार कर लिया। अर्टिगा कार से 252.150 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।
विज्ञापन


साथ ही निरंकारी ग्राउंड, गांधी विहार में पार्क जम्मू-कश्मीर नंबर के ट्रक से 406.950 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। मिर्जा के घर से 50.700 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। गांजा अगरतला, त्रिपुरा से दिल्ली लाया गया था। इन्हें ट्रक में प्राकृतिक रबड़ के बीच छिपाकर लाया जाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मूलरूप से देवरिया, यूपी निवासी आरोपी मोहम्मद मिर्जा अंसारी पुत्र अजीम अंसारी का जन्म नौ जून, 1996 को ग्वालियर, मध्यप्रदेश में हुआ था। उसने 2010-11 में सेंट्रल एकेडमी, देवरिया, यूपी से 12 वीं की पढ़ाई पूरी की और आगे दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली से बी.कॉम की पढ़ाई पूरी की थी। आरोपी के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed