फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police arrested Chinese National Charlie Peng with Indian Passport and Aadhaar Card

जासूसी के आरोप में चीनी नागरिक गिरफ्तार, बनवा लिया था पासपोर्ट, आधार और पैन कार्ड

Sat, 22 Sep 2018 04:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 22 Sep 2018 04:34 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police arrested Chinese National Charlie Peng with Indian Passport and Aadhaar Card
arrest
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जासूसी के आरोप में चीनी नागरिक तसाओ लुंग उर्फ चार्ली पेंग (39) को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब सात वर्ष से चार्ली पेंग नाम से भारत में रह रहा था। आरोप है कि ये चीन के लिए जासूसी कर रहा था।
विज्ञापन


हालांकि अभी तक जासूसी के सुबूत नहीं मिले हैं। भारत में इसने मणिपुर की युवती से शादी भी कर ली थी। पुलिस ने इसके पास से फर्जी तरीके से बनवाया गया भारतीय पासपोर्ट, आधार कार्ड व पैन कार्ड बरामद किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने फिलहाल आरोपी को फर्जी कागजात बनवाने व भारत में गैर कानूनी तरीके से रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी गुरुग्राम में रहकर हवाला कारोबार कर रहा था। स्पेशल सेल जासूसी करने व हवाला कारोबार करने के सुबूत जुटाने में लगी है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाह ने बताया कि चार्ली पेंग को 13 सितंबर को उत्तरी दिल्ली के मजनूं का टीला से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसे रिमांड पर ले रखा था। बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश कर उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर फिर लिया गया है।

आरोपी के कब्जे से फॉरच्यूनर कार, तीन लाख 40 हजार रुपये, दो हजार डॉलर, 22000 थाई करेंसी, भारतीय पासपोर्ट, आधार कार्ड व वोटर कार्ड बरामद किया है। डीसीपी ने बताया कि चार्ली पेंग ने आधार कार्ड व वोटर कार्ड दिल्ली व पासपोर्ट गुवाहाटी से बनवाया था।

 पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी ने आधार कार्ड बनवाने के लिए क्या-क्या कागजात लगाए थे। हालांकि आरोपी के पास से कोई चीनी कागजात नहीं मिला है। डीसीपी कुशवाह ने बताया कि वह डीएलएफ, गुरुग्राम में रह रहा था और वहीं उसने ऑफिस खोल रखा था।

इसकी पूर्वोत्तर राज्यों व हिमाचल प्रदेश में संदिग्ध गतिविधियां देखी जा रही हैं। चीन के नानजिंग एरिया के रहने वाले चार्ली पेंग ने मणिपुर की युवती से शादी कर ली थी। पुलिस को पूरा संदेह है कि आरोपी हवाला कारोबार से जुड़ा हुआ था।

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी चीन के लिए जासूसी कर रहा था या नहीं। पुलिस उन लोगों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है, जिन्होंने उसके भारतीय कागजात तैयार करने में सहायता की थी।

गौरतलब है कि वर्ष 2013 में सुरक्षा एजेंसियों ने चीनी जासूस पेमा टसेरनिंग को धर्मशाला से दलाई लामा के घर के पास से गिरफ्तार किया था। पुलिस चार्ली पेंग को लेकर दलाई लामा की जासूसी के कोण से जांच कर रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed