{"_id":"66b75dc46ecca3893506628a","slug":"delhi-police-arrested-brother-of-notorious-gangster-himanshu-alias-bhau-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी, गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ का भाई गिरफ्तार, हत्या समेत कई मामले हैं दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी, गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ का भाई गिरफ्तार, हत्या समेत कई मामले हैं दर्ज
Sat, 10 Aug 2024 06:02 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 10 Aug 2024 06:02 PM IST
सार
दिल्ली पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ के भाई को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके ऊपर हत्या समेत कई मामले दर्ज थे।
विज्ञापन
गैंगस्टर भाऊ का भाई गिरफ्तार
- फोटो : दिल्ली पुलिस
विस्तार
गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ के चचेरे भाई को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान गांव रिटोली रोहतक हरियाणा निवासी विक्की उर्फ सोनू के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया की आरोपी दो मामलों में फरार चल रहा था, जिसमें दिल्ली में आर्म्स एक्ट का मामला और फरीदाबाद इलाके में स्पेशल सेल की पुलिस टीम पर हमला करने का प्रयास करने का मामला शामिल है।
विज्ञापन
आरोपी पर हरियाणा और दिल्ली में हत्या, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट आदि सहित पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस को सोनू की कई दिनों से तलाश थी।
विज्ञापन