{"_id":"635c97e5e4fd1b0f746a5f19","slug":"delhi-police-arrested-an-absconding-wanted-gangster-from-seelampur-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: गैंगस्टर नासिर गैंग का बदमाश सीलमपुर से गिरफ्तार, यूपी के रामपुर में रहा फरारी के दौरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: गैंगस्टर नासिर गैंग का बदमाश सीलमपुर से गिरफ्तार, यूपी के रामपुर में रहा फरारी के दौरान
Sat, 29 Oct 2022 08:33 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 29 Oct 2022 08:33 AM IST
सार
गिरफ्तार बदमाश सीलमपुर में हुए एक हत्या के मामले में वांछित था और अदालत ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। बदमाश के कब्जे से पुलिस ने एक पिस्टल और छह कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान नदीम उर्फ कालिया के रूप में हुई है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर पूर्वी जिला स्पेशल स्टॉफ ने गैंगस्टर अब्दुल नासिर गैंग के एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। दो साल पहले दिल्ली की अपराध शाखा ने गैंग के खिलाफ मकोका के तहत मामला दर्ज किया था। उसके बाद से गैंग के बदमाश फरार चल रहे थे।
गिरफ्तार बदमाश सीलमपुर में हुए एक हत्या के मामले में वांछित था और अदालत ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। बदमाश के कब्जे से पुलिस ने एक पिस्टल और छह कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान नदीम उर्फ कालिया के रूप में हुई है।
जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सेन ने बताया कि स्पेशल स्टॉफ की टीम निरीक्षक हरीश चंद्र के नेतृत्व में नासिर गैंग के बदमाशों पर निगरानी कर रही थी। 27 अक्टूबर को नदीम के सीलमपुर इलाके में होने की सूचना पर टीम ने पीछा कर सीलमपुर गुरुद्वारा के पास उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह फरारी के दौरान रामपुर (यूपी) में रह रहा था।