फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police arrested accused declared fugitive in murder case

ट्रांसजेंडर महिला के लिए छोड़ी दुनिया: संबंध खत्म नहीं किए तो अधमरा कर नाले में फेंका, तड़प-तड़प कर तोड़ा दम

Thu, 28 Sep 2023 09:05 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 28 Sep 2023 09:05 PM IST
सार

मृतक के एक ट्रांसजेंडर महिला से संबंध थे। आरोपियों के कहने पर संदीप ने ट्रांसजेंडर महिला से रिश्ते खत्म नहीं किए तो उसकी हत्या कर दी। आरोपी मोहम्मद सोहेल एक वर्ष से फरार था और अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था।

विज्ञापन
Delhi Police arrested accused declared fugitive in murder case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हत्या के मामले में भगोड़ा घोषित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहम्मद सोहेल (24) ने अपने दोस्त व उसके चाचाओं के साथ मिलकर संदीप उर्फ पाजी को पीट-पीटकर अधमरा कर नाले में फेंक दिया था। संदीप ने नाले में तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया था। संदीप के एक ट्रांसजेंडर महिला से संबंध थे। आरोपियों के कहने पर संदीप ने ट्रांसजेंडर महिला से रिश्ते खत्म नहीं किए तो उसकी हत्या कर दी। आरोपी मोहम्मद सोहेल एक वर्ष से फरार था और अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था।

विज्ञापन

अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंह यादव के अनुसार, आरोपी मोहम्मद सोहेल ने सह-आरोपी रोहित व उसके चाचा श्रीकृष्ण, राजकुमार, राकेश उर्फ राजू और दोस्त सचिन, गंगाराम उर्फ काला, दीपक व अविनाश के साथ मिलकर सेक्टर-25, रोहिणी, दिल्ली निवासी संदीप उर्फ पाजी की वर्ष 2022 में हत्या कर दी थी। हत्या का मामला शाहबाद डेयरी थाने में दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहबाद डेयरी निवासी संदीप उर्फ पाजी, अजय मोदी, प्रकाश, दीपक उर्फ दीपू, चेतन उर्फ चिंटू मृतक सचिन राठी के करीबी थे। ये सभी आरोपी रोहित के अंकल और उसके अन्य साथियों से बदला लेना चाहते थे। उन्होंने रोहित को धमकी दी थी कि वे उसके अंकल या उसके भाई में से किसी एक को मार देंगे। आरोपी रोहित और उसके सभी चाचाओं ने मृतक संदीप उर्फ पाजी के एक ट्रांसजेंडर महिला के साथ संबंधों के खिलाफ आपत्ति जताई थी। संदीप उर्फ पाजी ने उनकी बात नहीं मानी। इस पर ये सभी संदीप उर्फ पाजी से नाराज हो गए। 

विज्ञापन

रोहित और अन्य लोगों ने उसे सबक सिखाने का फैसला किया। वर्ष 2022 में आरोपी मो. सोहेल ने अपने दोस्त रोहित और अन्य साथियों के साथ मिलकर संदीप पर लाठी और रॉड से हमला किया। जब संदीप बेहोश हो गया, तो उसकी मृत्यु सुनिश्चित करने के लिए उसको एक नाले में फेंक दिया। इस मामले में आरोपी मोहम्मद सोहेल के अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। सौहेल अपनी गिरफ्तारी से बच रहा था।

शाखा में तैनात एसआई रविंदर को सूचना मिली कि थाना शाहबाद डेयरी के हत्या मामले में वांछित आरोपी सोहेल, अमरोहा, उत्तर प्रदेश के इलाके में छिपा हुआ है। एसीपी यशपाल सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर पवन सिंह, एसआई अनुज व एसआई रविंद्र सिंह की टीम ने अमरोहा में घेराबंदी कर आरोपी मोहम्मद सोहेल को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed