फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police arrested a driver working in Ministry of External Affairs for passing confidential and sensitive

हनी ट्रैप का शिकार: विदेश मंत्रालय का ड्राइवर पाकिस्तान भेजता था गुप्त सूचनाएं, पूनम और पूजा ने बुना था जाल

Fri, 18 Nov 2022 09:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 18 Nov 2022 09:37 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने शुक्रवार को विदेश मंत्रालय में कार्यरत एक ड्राइवर को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Delhi Police arrested a driver working in Ministry of External Affairs for passing confidential and sensitive
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

देश की सुरक्षा में सेंध का बड़ा मामला सामने आया है। विदेश मंत्रालय का ड्राइवर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की महिला एजेंट के लिए जासूसी कर रहा था। वह देश की गुप्त व संवेदनशील सूचनाएं आईएसआई को दे रहा था। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर आरोपी श्रीकृष्ण को शुक्रवार को जवाहरलाल नेहरू भवन से गिरफ्तार किया। माना जा रहा है कि उसे हनी ट्रैप में फंसाकर देश की सूचनाएं ली जा रही थीं। अपराध शाखा ने ड्राइवर को कोर्ट में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन

अपराध शाखा के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस को खुफिया विभाग से इनपुट मिले थे कि विदेश मंत्रालय में नौकरी कर रहा ड्राइवर पाकिस्तान के लिए गुप्त सूचनाएं लीक कर रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार श्रीकृष्ण की तीन माह पहले फेसबुक पर दो महिलाओं से दोस्ती हुई थी। इसमें एक प्रोफाइल पूनम शर्मा और दूसरा पूजा नाम से था। श्रीकृष्ण ने दोनों की महिलाओं से चैट करना शुरू कर दिया था। वह जल्द ही दोनों महिलाओं से अश्लील बातें करने लग गया। कुछ समय बाद दोनों महिलाएं उससे देश की गुप्त सूचनाएं मांगने लगीं। बदले में उसको पैसे देती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह जिस महिला के ज्यादा संपर्क में था वह श्रीकृष्ण को बताती थी कि वह कोलकाता, पश्चिम बंगाल में रहती है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार श्रीकृष्ण के मोबाइल को जब्त कर लिया गया है। मोबाइल से कई युवतियों की फोटो व वीडियो बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन

आरोपी श्रीकृष्ण ने पूछताछ में पाकिस्तान को गोपनीय दस्तावेज लीक करने की बात स्वीकार की है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उसने देश की क्या-क्या सूचनाएं लीक की हैं। उसके मोबाइल को जल्द ही फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed