{"_id":"670b3297309bb4e77c0245a3","slug":"delhi-police-arrested-a-contract-killer-from-the-dense-forests-of-chhattisgarh-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस ने दबोचा सुपारी किलर: छत्तीसगढ़ के घने जंगलों से 11 साल बाद गिरफ्तार, 50 हजार रुपये का था इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस ने दबोचा सुपारी किलर: छत्तीसगढ़ के घने जंगलों से 11 साल बाद गिरफ्तार, 50 हजार रुपये का था इनाम
Sun, 13 Oct 2024 08:08 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 13 Oct 2024 08:08 AM IST
सार
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 2013 के एक सनसनीखेज हत्या मामले में राजू फरार चल रहा था। छह आरोपियों ने मारे गए शख्स के सगे भाई के निर्देश पर वारदात को अंजाम दिया था। यह वारदात संपत्ति विवाद में अंजाम दी गई थी।
विज्ञापन
Crime News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने छत्तीसगढ़ के घने जंगलों में छिपे कुख्यात सुपारी किलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजू बनारसी झारखंड के पलामू जिले का रहने वाला है। इसकी गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस की तरफ से 50 हजार रुपये इनाम घोषित था। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर तिलग नगर इलाके में 2013 में सुपारी लेकर हत्या की थी। आरोपी तब से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 2013 के एक सनसनीखेज हत्या मामले में राजू फरार चल रहा था। छह आरोपियों ने मारे गए शख्स के सगे भाई के निर्देश पर वारदात को अंजाम दिया था। यह वारदात संपत्ति विवाद में अंजाम दी गई थी। आरोपियों को हत्या के बदले 10 लाख रुपये की सुपारी दी गई। साजिश को अंजाम देने के लिए आरोपी राजू बनारसी द्वारा एक पिस्टल और एक कट्टा उपलब्ध कराया गया था।
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी भाग गए थे, लेकिन बाद में अलग-अलग समय में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। राजू फरार चल रहा था। वह छत्तीसगढ़ के जंगलों में रह रहा था। यहां उसने अपना नाम बदल लिया था।
विज्ञापन