{"_id":"5d38587a8ebc3e6ca1650209","slug":"delhi-police-arrest-liquor-smuggler-in-jaitpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः पुलिस ने शराब तस्कर को दबोचा, दूध की कैन में बोतल रख करता था सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः पुलिस ने शराब तस्कर को दबोचा, दूध की कैन में बोतल रख करता था सप्लाई
Wed, 24 Jul 2019 06:39 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 24 Jul 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
पुलिस से बचने के लिए तस्कर अवैध शराब की सप्लाई के लिए अलग-अलग तरीके ईजाद कर रहे हैं। जैतपुर थाना पुलिस ने एक ऐसे तस्कर को दबोचा है जो दूध की कैन में शराब रखकर सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी की मोटरसाइकिल से बंधी दूध की चार कैन से 200 क्वाटर बरामद किए हैं।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल के अनुसार शराब की तस्करी रोकने के लिए जैतपुर थानाध्यक्ष आनंदस्वरूप की देखरेख में विशेष टीम बनाई गई थी। टीम मीठापुर में आगरा केनाल के पास 22 जुलाई को चेकिंग कर रही थी। रात करीब दस बजे फरीदाबाद की ओर से दूध की कैन के साथ एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से आ रहा था। संदेह होने पर पुलिस ने बाइक रुकवाकर कैन को चेक किया तो काफी मात्रा में शराब मिली। पुलिस ने आरोपी गांव जानोली, पलवल निवासी जवार (40) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी फरीदाबाद से अवैध शराब लाकर जैतपुर व उसके आसपास के इलाके में सप्लाई करता था।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अलग-अलग तरीके से अवैध शराब की सप्लाई करने वालों को पकड़ चुकी है। मार्च माह में लाजपत नगर पुलिस ने ऐसे तस्कर को गिरफ्तार किया था जो मिल्क कैरट के बीच अवैध शराब छिपाकर सप्लाई करता था। मार्च महीने में ही कालिंदी कुंज पुलिस ने ऐसे तस्कर को गिरफ्तार किया था जो डिलीवरी बैग में अवैध शराब की सप्लाई करता था। एनएफसी थाना पुलिस ने अप्रैल महीने में टैक्सी में अवैध शराब की सप्लाई करने वालो को दबोचा था।
विज्ञापन