फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police arrest du student with his parterner over selling hashish through mobile app

डीयू का छात्र साथी संग गिरफ्तार, बेचता था मोबाइल ऐप के जरिए चरस

Sun, 29 Sep 2019 01:30 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 29 Sep 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
delhi police arrest du student with his parterner over selling hashish through mobile app
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक करने के दौरान चरस की लत लगने के बाद करोल बाग निवासी ध्रुव सरीन (30) इसकी तस्करी करने लगा। पुलिस ने उसे साथी तस्कर पूसा रोड निवासी समीर शर्मा (28) के साथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से 400 ग्राम चरस और 500 मिलीग्राम भांग का तेल बरामद किया गया है। हिमाचल से चरस और भांग का तेल लाकर ये उसे मोबाइल ऐप के जरिए दिल्ली व एनसीआर में बेचते थे।

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त जी. रामगोपाल नायक ने बताया कि 27 सितंबर को क्राइम ब्रांच के नारकोटिक्स सेल में तैनात निरीक्षक शिव दर्शन को ध्रुव सरीन और समीर के पश्चिमी दिल्ली और गुरुग्राम में चरस सप्लाई करने की सूचना मिली। पुलिस ने उन पर निगरानी रखी और शंकर रोड के पास से इन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनकी होंडा सिटी कार की तलाशी में 400 ग्राम चरस और 500 मिलीग्राम भांग का तेल मिला। 
विज्ञापन


पूछताछ में ध्रुव ने बताया कि डीयू से पत्राचार से स्नातक करने के दौरान वह गलत संगत में पड़कर चरस का सेवन करने लगा। उसकी मुलाकात हिमाचल के भुंतर के रहने वाले एक व्यक्ति से हुई। वह हिमाचल से चरस लाकर दिल्ली व एनसीआर में सप्लाई करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ध्रुव ने एक होंडा सिटी कार खरीदी और इससे चरस की सप्लाई करने लगा। वहीं समीर शर्मा को गुरुग्राम के एक नामी इंस्टीट्यूट में पढ़ाई करने के दौरान चरस की लत लग गई। अपने दोस्तों के जरिए उसकी मुलाकात ध्रुव से हुई। इसके बाद दोनों पार्टनरशिप में चरस की तस्करी करने लगे। 

हालांकि समीर ने होटल व्यवसाय और रियल इस्टेट कारोबार में हाथ आजमाने की कोशिश की, लेकिन नशे की लत की वजह से कामयाब नहीं हो पाया। ध्रुव ने बताया कि उसके ग्राहक सीमित हैं और वह मोबाइल ऐप के जरिए संपर्क करते थे। वह किसी अनजान व्यक्ति के साथ ड्रग्स की खरीद-बिक्री नहीं करता था।

खुद इरेज हो जाती है ऐप की हिस्ट्री
पूछताछ के दौरान ध्रुव सरीन ने बताया कि उसने गूगल प्ले स्टोर से कुछ ऐसे ऐप को डाउनलोड किया था, जिनके जरिए वॉयस, वीडियो और चैटिंग हो जाती है, लेकिन उनकी हिस्ट्री चंद मिनट बाद अपने आप डिलीट हो जाती है। 


आरोपी ने खुलासा किया है कि समय-समय पर वे अपने ऐप को बदलकर दूसरे ऐप का इस्तेमाल करते हैं। ध्रुव ने खुलासा किया है कि चूंकि इस तरह के ऐप पर जांच एजेंसियों की नजर रहती है, इसी वजह से उनका इस्तेमाल लंबे समय तक नहीं किया जाता था। उस ऐप के प्रचलित होने पर उसका इस्तेमाल बंद कर दिया जाता है। इसका बाद गूगल प्ले स्टोर पर नया ऐप देखकर उसके माध्यम से धंधा किया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed