फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi police arrest abhishek mishra In madhya pradesh

आपत्तिजनक बातें पोस्ट करने वाला भोपाल से गिरफ्तार, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ हैं फोटो

Thu, 24 Jan 2019 10:42 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 24 Jan 2019 10:42 AM IST
विज्ञापन
Delhi police arrest abhishek mishra In madhya pradesh
अभिषेक मिश्रा - फोटो : social media
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की साइबर सेल ने भोपाल से अभिषेक मिश्रा नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी कांग्रेसी समर्थक, पूर्व पत्रकार और आईटीआई पत्रकार है। आरोप है कि वह सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक बातें और वीडियो डालता था। 
विज्ञापन


आरोपी की सोशल मीडिया पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ फोटो हैं। ये भी बताया जा रहा है कि आरोपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के बारे में आपत्तिजनक बातें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं, हालांकि दिल्ली पुलिस अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं।  
विज्ञापन


साइबर सेल डीसीपी अन्येश रॉय के अनुसार एक व्यक्ति की शिकायत पर आरोपी अभिषेक मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। व्यक्ति ने अपनी शिकायत में कहा था कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो डाली हैं और आपत्तिजनक बातें लिखी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। साइबर सेल के डीसीपी अन्येष राय की देखरेख में एक टीम भोपाल रवाना की गई और आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया और उसे पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी के पास से दस लैपटॉप बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed