फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police arrest 9 people in connection with the vandalisation of car by kanwariyas in Moti Nagar

दिल्लीः मामूली सी बात पर कांवड़ियों ने तोड़ी थी कार, 9 आरोपी गिरफ्तार

Tue, 14 Aug 2018 01:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 14 Aug 2018 01:18 PM IST
विज्ञापन
Delhi Police arrest 9 people in connection with the vandalisation of car by kanwariyas in Moti Nagar
हंगामा करते हुए कावड़िए - फोटो : अमर उजाला

कांवड़ यात्रा के दौरान मोती नगर में बवाल कर कार तोड़ने के मामले में पुलिस ने चार नाबालिग समेत आठ लोगों को दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमन कुमार (19), सचिन (25) विशाल (20) और जितेंद्र (19) व चार नाबालिगों के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस की मानें तो घटना वाले दिन अमन का जल गिर गया था, जिसके बाद सभी ने हंगामा शुरू कर दिया। बाद में कार सवार युवती व युवक को भागकर जान बचानी पड़ी। इन लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में आधा घंटा हंगामा किया।
विज्ञापन


पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि बवाल की खबर मिलने के बाद पुलिस ने 9 अगस्त को राहुल उर्फ बिल्ला को गिरफ्तार किया। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई तो आरोपी ने खुलासा किया कि हंगामा करने वाले सभी कांवड़िये मोती नगर से नजफगढ़ के बीच की कॉलोनियों के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखती रही पुलिस

Delhi Police arrest 9 people in connection with the vandalisation of car by kanwariyas in Moti Nagar

लोकल पुलिस के अलावा स्पेशल स्टाफ को भी छानबीन में लगाया गया। पुलिस ने घटना स्थल पर लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और कांवड़ शिविर से जानकारियां जुटाईं, जिसके बाद सोमवार को योगेश को दबोच लिया गया। उससे जानकारियां जुटाने के बाद एक टीम का गठन कर सोमवार रातभर छापेमारी की गई।

पुलिस ने नजफगढ़, द्वारका सेक्टर-3, निखिल विहार व अन्य जगहों पर लोगों से गली-गली जाकर पूछताछ की। सोमवार देर रात बाकी आरोपियों समेत मुख्य आरोपी अमन को पुलिस ने दबोच लिया।

अमन ने बताया कि घटना वाले दिन उससे ही कार टच हुई थी, जिससे जल गिर गया था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अमन को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed