फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police and other Department team Raid fake call center of promising male babies through IVF

विदेश भेज IVF से बेटा पैदा कराने की डील करने वाले गिरोह के बारे में 5 सनसनीखेज खुलासे

Wed, 02 Oct 2019 02:28 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 02 Oct 2019 02:28 PM IST
विज्ञापन
Delhi Police and other Department team Raid fake call center of promising male babies through IVF
फाइल फोटो
टेस्ट ट्यूब बेबी (आईवीएफ) के जरिये विदेशों में भेजकर बेटा पैदा कराने की डील करने वाले गिरोह के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। राजधानी में पिछले दो वर्ष से इस गिरोह के 500 से ज्यादा सदस्य खासे सक्रिय थे। महज 2 साल में इस गिरोह ने 6 लाख लोगों से संपर्क स्थापित कर लिया था।
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को मिली शिकायत के आधार पर दिल्ली स्वास्थ्य विभाग, दिल्ली पुलिस और राष्ट्रीय महिला आयोग सहित 14 विभागों की टीम ने सोमवार रात छापेमारी कर इस कॉल सेंटर का खुलासा किया। यह गिरोह आईआईटी पासआउट एक इंजीनियर स्टार्टअप की आड़ में चलाता था। उसका पूरा रैकेट देख सरकारी अफसर और पुलिस भी हैरान हैं।
विज्ञापन


टीम के अनुसार, ऐलेवूमेन नामक वेबसाइट के जरिये यह गिरोह लोगों के संपर्क में आता था। फोन करने के बाद लोगों को किसी आईवीएफ सेंटर में बुलाकर पूरी डील करता था। पंजीयन के नाम पर 10 हजार रुपये लेने के बाद ये 9 लाख रुपये में दुबई, थाईलैंड और सिंगापुर जैसे देशों में भेजकर आईवीएफ के जरिये दंपती को बेटा पैदा कराने की डील करते थे। इतना ही नहीं, दंपती को ये 15 दिन के लिए विदेश भेज देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवधि में आईवीएफ की शुरुआती प्रक्रिया होने के बाद मरीज को वापस भारत भेज दिया जाता था। फिर यहां कॉल सेंटर अपने गिरोह में शामिल आईवीएफ सेंटर पर बाकी के 8.5 माह तक उपचार के लिए पंजीयन कराता था। इस गिरोह में दिल्ली-एनसीआर ही नहीं, बल्कि देशभर के 100 से ज्यादा आईवीएफ सेंटर शामिल हैं। 

छापे के दौरान छूटे अधिकारियों के पसीने

14 विभागों की संयुक्त टीम सोमवार रात दो समूहों में गई थी। एक टीम ईस्ट पटेल नगर तो दूसरी कीर्ति नगर पहुंची। टीम में शामिल अधिकारियों के पसीने उस वक्त छूटे, जब 30/27, तीसरी मंजिल, ईस्ट पटेल नगर में उन्हें कोई कॉल सेंटर ही नहीं मिला।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इसके बाद एक सदस्य से कॉल सेंटर पर फोन कराया गया। वहां आई-103 कीर्ति नगर का पता देकर एक प्रतिनिधि से मीटिंग की जानकारी मिली। टीम उस पते पर पहुंच गई।

कुछ ही देर में यहां एफएस आईवीएफ सेंटर का प्रतिनिधि आया और डील करने लगा। इसी बीच, दूसरी टीम ईस्ट पटेल नगर पहुंची तो वहां ऑफिस नहीं मिला। यह पता ऐलेवूमेन वेबसाइट पर दिया गया था।

जब प्रतिनिधि से पूछा गया तो पता चला कि यह कॉल सेंटर करोल बाग स्थित कोरिया प्लाजा की दूसरी और तीसरी मंजिल पर चल रहा था। यह जानकारी मिलते ही तीसरी टीम को वहां भेजकर कॉल सेंटर को सील किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed