{"_id":"5e4014158ebc3ee5c65b1cbd","slug":"delhi-police-and-aap-workers-patrol-where-evm-kept","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली चुनावः स्ट्रांग रूम के बाहर 'आप', बाज सी नजर गड़ाए बैठे गेट पर कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली चुनावः स्ट्रांग रूम के बाहर 'आप', बाज सी नजर गड़ाए बैठे गेट पर कार्यकर्ता
Sun, 09 Feb 2020 07:46 PM IST
Abhishek Singh
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Sun, 09 Feb 2020 07:46 PM IST
विज्ञापन
पुलिस और आप कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान के बाद सभी पोलिंग स्टेशनों से ईवीएम को अलग-अलग जगहों पर बनाए गए 21 स्ट्रांग रूम में रखा गया। सभी पोलिंग स्टेशनों पर पुलिस की कड़ी निगरानी है। इतना ही नहीं मतगणना में गड़बड़ी की आशंका को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी स्ट्रांग रूम के बाहर पहरा दे रहे हैं।
विज्ञापन
शनिवार को देर रात मतदान के बाद सभी बूथों से ईवीएम को कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम तक पहुंचाया गया। उत्तर-पश्चिमी जिले में छोटू राम रुरल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, घेवरा, नरेला रोड, सर्वोदय कन्या विद्यालय कराला, मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित आईटीआई, पीतमपुरा के मायाराम जैन मार्ग स्थित कस्तूरबा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं।
विज्ञापन
नॉर्थ ईस्ट जिले में नंद नगरी स्थित आईटीआई और शास्त्री पार्क पुश्ता रोड स्थित उच्चतर माध्यमिक बाल विद्यालय में स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। इसी तरह साउथ जिले में सीरी फोर्ट स्थित जीजा बाई आईटीआई और साकेत जे ब्लॉक स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाल सर्वोदय बाल विद्यालय, मध्य जिले में धीरपुर स्थित सीवी रमन आईटीआई में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। साउथ वेस्ट जिले में दो स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने आशंका जताई है कि क्या मतदान में कोई गड़बड़ी की जा रही जो चुनाव कार्यालय मतदान की सटीक जानकारी नहीं बता रहा है। इस मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में रोष जैसी स्थित है। इसी के चलते दिल्ली में बनाए गए सभी 21 स्ट्रांग रूम के बाहर आप कार्यकर्ताओं ने डेरा डाल लिया है। कार्यकर्ताओं की नजर बाज सी है जो हर आने-जाने वालों पर नजर गड़ाए बैठे हैं।