{"_id":"64cf15e2a06c08af8f0a1fe3","slug":"delhi-police-action-before-independence-day-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, 1,717 बदमाशों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, 1,717 बदमाशों को किया गिरफ्तार
Sun, 06 Aug 2023 09:09 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 06 Aug 2023 09:09 AM IST
सार
इन बदमाशों में गैंगस्टर, जबरन वसूली, लूटपाट, झपटमारी के अलावा नशीले पदार्थ के कारोबार करने वाले और साइबर अपराधी शामिल हैं। पुलिस ने पकड़े गए अपराधियों के कब्जे से लाखों की संपत्ति भी बरामद की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस ने बदमाशों पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस ने अभियान के तहत एक महीने में 1,717 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों में गैंगस्टर, जबरन वसूली, लूटपाट, झपटमारी के अलावा नशीले पदार्थ के कारोबार करने वाले और साइबर अपराधी शामिल हैं। पुलिस ने पकड़े गए अपराधियों के कब्जे से लाखों की संपत्ति भी बरामद की है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान के तहत गोगी गैंग के एक बदमाश पवन उर्फ पोना को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। इस पर लूटपाट और उगाही के कई मामले दर्ज हैं। बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए आया था। वहीं, पुलिस का दावा है कि बाहरी उत्तरी जिला पुलिस नशीली दवाओं की तस्करी पर नकेल कसने में सफल रही है। इसके साथ ही गैंगस्टरों और जिले के बदमाशों के लिए हथियार सप्लाई करने वाले बदमाशों की भी पकड़ा है। जिला पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने विशेष अभियान के तहत जुलाई माह में 1,717 अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक गैंगस्टर, 4 ड्रग सप्लायर और 39 सेंधमार शामिल हैं। पुलिस ने अलीपुर इलाके में 50 लाख रुपये की लूट के मामले को सुलझाया और सारी रकम बरामद की।
विज्ञापन
महत्वपूर्ण मामले
13 जुलाई: बाहरी उत्तरी जिले के एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पांच सौ ग्राम हेरोइन बरामद की, जिसकी कीमत 50 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
18 जुलाई: नकली कीटनाशक बनाने वाले एक गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 3.80 टन नकली कीटनाशक बरामद किए हैं, जिसकी कीमत 3.50 करोड़ रुपये आंकी गई है।
19 जुलाई: बवाना में पुलिस ने नीरज बवाना के गिरोह का सदस्य बताकर 8 लाख की रंगदारी मांगने वाले एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को पकड़ा।