फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police acp got beaten in public

'प्लीज! इन्हें मत मारो ये दिल्ली पुलिस के ACP हैं'

Fri, 17 Oct 2014 01:35 PM IST
Updated Fri, 17 Oct 2014 01:35 PM IST
विज्ञापन
delhi police acp got beaten in public

दिल्ली में पुलिस को अब खुद ही सुरक्षा की जरूरत पड़ने लगी है। लोगों की सुरक्षा का दम भरने वाली राजधानी की पुलिस पर लगातार हमले हो रहे हैं तो कभी अधिकारियों को सरेआम पीटा जा रहा है।

विज्ञापन


एक हफ्ते में ऐसा तीसरी बार हुआ है दिल्ली पुलिस के किसी सिपाही या अधिकारी पर हमला हुआ हो। तीन दिन पहले बदमाशों के हमले में एक सिपाही की मौत के बाद अब गुरुवार शाम कुछ लोगों ने दिल्ली पुलिस के एसीपी को सरेआम सड़क पर पीटा।
विज्ञापन


घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने एसीपी की पिटाई करने वाले नाबालिग और उसकी मां समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन इस घटना ने एक बार फिर पुलिस की खुद की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राइवर चिल्लाता रहा, वो ACP को पीटते रहे

delhi police acp got beaten in public

दिल्ली पुलिस के एसीपी अमित सिंह गुरुवार शाम करीब 4:15 बजे अपनी सरकारी इनोवा कार से पुलिस हेडक्वार्टर जा रहे थे। गाड़ी एक सिपाही चला रहा था। एसीपी व सिपाही दोनों सादी वर्दी में थे और गाड़ी पर कहीं भी पुलिस का कोई मार्क नहीं था।

लोधी कॉलोनी श्मशान घाट के सामने उनकी कार को एक स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी। सिपाही ने ओवरटेक कर कार को रोका और स्विफ्ट के नाबालिग चालक को ठीक से कार चलाने की हिदायत दी। नाबालिग चालक से कहासुनी के दौरान गुस्साए सिपाही ने उसे थप्पड़ मार दिया।

इसी दौरान बाइक पर सवार नाबालिग की मां रजनी और उसका दोस्त योगेश मौके पर पहुंच गए और उन्होंने सिपाही को पकड़ लिया। ‌सिपाही को फंसा देखकर एसीपी अमित सिंह उसे बचाने आए तो आरोपियों ने हेलमेट, रॉड और पंच से हमला बोलकर उन्हें लहूलुहान कर दिया।

घटनास्‍थल पर मौजूद लोगों ने बत‌ाया कि सिपाही बार-बार चिल्ला रहा था कि इन्हें मत मारो ये दिल्ली पुलिस के एसीपी हैं, लेकिन उन लोगों ने एक नहीं सुनी। पिटाई की वजह से एसीपी के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।

एक हफ्ते में तीसरा बड़ा हमला

delhi police acp got beaten in public

इसके पहले रविवार रात को ऑटो सवार बदमाशों को पकड़ने के दौरान हुए हमले में एक सिपाही की मौत हो गई थी जबकि एक अन्य सिपाही बुरी तरह घायल हो गया था। इस घटना में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें नाबालिग भी शामिल हैं।

वहीं शनिवार को भी कनॉट प्लेस इलाके में बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की थी। हालांकि इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई और बदमाश मौके से भागने में कामयाब रहे।

इस साल अब तक दिल्ली पुलिस पर करीब 10 बड़े हमले हो चुके हैं। जिनमें 4 सिपाही अपनी जान भी गवां चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed