फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi per capita income increased by 14 percent

Prosperity: दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय 14 फीसदी बढ़ी, राष्ट्रीय औसत से 158 प्रतिशत अधिक, न्यूनतम वेतन सर्वाधिक

Sun, 07 Jan 2024 03:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 07 Jan 2024 03:14 AM IST
सार

यह राष्ट्रीय औसत से 158 फीसदी से भी ज्यादा है। वर्ष 2022-23 में दिल्ली की प्रतिव्यक्ति आय 4,44,768 रुपये हो गई है। जो वर्ष 2021-22 में 3,89,529 रुपये थी।

विज्ञापन
Delhi per capita income increased by 14 percent
demo pic... - फोटो : istock

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली में प्रतिव्यक्ति आय में 14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। यह राष्ट्रीय औसत से 158 फीसदी से भी ज्यादा है। वर्ष 2022-23 में दिल्ली की प्रतिव्यक्ति आय 4,44,768 रुपये हो गई है। जो वर्ष 2021-22 में 3,89,529 रुपये थी। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर औसत प्रतिव्यक्ति आय 1,72,276 रुपये है। दिल्ली सरकार के अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी निदेशालय की जारी स्टैटिस्टिकल हैंडबुक-2023 में यह आकड़ा दिया गया है। शनिवार दिल्ली सरकार की वित्त मंत्री आतिशी ने इसे जारी किया।

विज्ञापन


इसके मुताबिक, दिल्ली में श्रमिकों का न्यूनतम वेतन पूरे देश में सबसे अधिक है। सरकार ने अकुशल श्रमिकों के लिए 17,494 रुपये, अर्धकुशल श्रमिको के लिए 19,279 रुपये व कुशल श्रमिकों के लिए 21,215 रुपये का न्यूनतम वेतन तय किया है। वहीं, हर छह महीने में न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी की जाती है। दूसरी तरफ चार लाख से अधिक बुजुर्गों को पेंशन दी गई। वहीं, 1.70 लाख बच्चियों को लाडली योजना का फायदा मिला और 1.13 लाख विशेष आवश्यकताओं वाले लोगों को भी आर्थिक सहायता दी गई। साल 2022-23 में 11,570 लोगों को मुख्यमंत्री कोविड-19 परिवार आर्थिक सहायता योजना का लाभ मिला।
विज्ञापन


आतिशी ने कहा कि तमाम बाधाओं के बावजूद वर्ष 2023 में सार्वजनिक सेवाओं के क्षेत्र में केजरीवाल सरकार ने नए आयाम स्थापित किया है। परिवहन व्यवस्था बेहतर हुई है। बिजली और पानी की मांग में लगातार बढ़ोतरी हुई है। बुजुर्गों-बेटियों और विशेष आवश्यकताओं वाले लोगों का ख्याल रखने में भी दिल्ली सरकार अव्वल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था भी बेहतर
दिल्ली सरकार ने दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को भी बेहतर किया है। वर्ष 2023 में प्रतिदिन 41 लाख से अधिक यात्रियों ने डीटीसी और डीआईएमटीएस की बसों में सफर किया। दिल्ली की सड़कों पर 7200 से अधिक डीटीसी और डीआईएमटीएस बसें दौड़ रही हैं जो पूरी तरह सीएनजी और इलेक्ट्रिक हैं। स्टैटिस्टिकल हैंडबुक-2023 के अनुसार दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा 1300 हो गया है जो देश के किसी भी अन्य राज्य से अधिक है।


बिजली और पानी के उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ी
बिजली के क्षेत्र में लगातार मांग भी बढ़ रही है। दिल्ली में बिजली और पानी के उपभोक्ताओं की संख्या में भी इजाफा हुआ है। वर्ष 2023 में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या 2.8 लाख के करीब बढ़ी है। कुल उपभोक्ताओं की संख्या 65.72 लाख से बढ़कर 68.51 लाख हो गई है। बावजूद बिजली की निर्बाध पूर्ति मांग के अनुसार की जा रही है। दिल्ली में बिजली की खपत 85.9 करोड़ यूनिट बढ़ी है। सालभर के पूरे बिलिंग साइकल में 3.41 करोड़ बिजली बिल जीरो आए है। पानी के क्षेत्र में भी इस साल 1 लाख से अधिक नए उपभोक्ता बढ़ गए है। इस साल 11,570 लोगों को मुख्यमंत्री कोविड-19 परिवार आर्थिक सहायता योजना का लाभ मिला है।

नंबर गेम

  • 41 लाख यात्री रोजाना बस में करते हैं सफर
  • 7200 से अधिक डीटीसी बसें
  • 1300 इलेक्ट्रिक बसें दौड़ रहीं दिल्ली में
  • 2.8 लाख बिजली के उपभोक्ता बढ़े
  • 1 लाख से अधिक पानी के कनेक्शन भी बढ़े
  • श्रमिकों का न्यूनतम वेतन देश में सबसे अधिक
  • 17,494 रुपये अकुशल श्रमिकों के लिए
  • 19279 रुपये अर्धकुशल श्रमिको के लिए
  • 21,215 रुपये कुशल श्रमिकों के लिए
  • 11570 लोगों को वर्ष 2022-23 में मिला मुख्यमंत्री कोविड-19 परिवार आर्थिक सहायता योजना का लाभ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed