फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi : People will soon be able to register in any sub-registrar's office

Delhi : किसी भी सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में लोग जल्द करा सकेंगे रजिस्ट्री, ‘एक जिला’ घोषित होगी दिल्ली

Fri, 07 Apr 2023 05:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 07 Apr 2023 05:12 AM IST
सार

इसके लिए पूरी दिल्ली को ‘एक जिला’ के रूप में घोषित किया जाएगा। इस कदम से भ्रष्टाचार और उत्पीड़न पर अंकुश लगेगा और विभिन्न सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में चक्कर लगाने वाले हजारों लोगों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Delhi : People will soon be able to register in any sub-registrar's office
अधिकारियों के साथ बैठक करते एलजी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में जल्द ही संपत्तियों की रजिस्ट्री किसी भी सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में कराई जा सकेगी। इसके लिए पूरी दिल्ली को ‘एक जिला’ के रूप में घोषित किया जाएगा। इस कदम से भ्रष्टाचार और उत्पीड़न पर अंकुश लगेगा और विभिन्न सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में चक्कर लगाने वाले हजारों लोगों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन


वर्ष 2015 में आंध्रप्रदेश में इस तरह की व्यवस्था लागू की गई थी। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सरकारी दफ्तरों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए बृहस्पतिवार को सतर्कता विभाग के साथ समीक्षा बैठक में इस संबंध में निर्देश दिए।
विज्ञापन


इसके अलावा भ्रष्टाचार के मामलों में शिकायत के लिए दिल्ली में भारत की पहली ऑनलाइन शिकायत सूचना प्रबंधन प्रणाली लागू की जाएगी। इससे लोग बिना किसी परेशानी के सीधे ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकेंगे। सब-रजिस्ट्रार कार्यालय पूरी तरह सीसीटीवी की निगरानी में होगा। उपराज्यपाल ने एजेंसियों को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक ठोस तंत्र बनाने व निपटने में दिल्ली पुलिस और भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) सहित विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित करने के निर्देश की भी समीक्षा की। सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार को कम करने, दफ्तरों में दलालों की घुसपैठ रोकने और पारदर्शिता लाने के लिए कई दिशानिर्देश जारी किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दलालों पर लगाम लगाने के लिए दबिश
उपराज्यपाल ने सब-रजिस्ट्रार ऑफिस, ट्रांसपोर्ट ऑफिस, ट्रेड, टैक्स और एक्साइज ऑफिस सहित इस तरह के जनता से जुड़े दफ्तरों में दलालों पर लगाम लगाने व पारदर्शिता लाने के लिए अधिकारियों को नियमित तौर पर औचक निरीक्षण और दबिश के भी निर्देश दिए। उन्होंने सब-रजिस्ट्रार ऑफिस को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने पर जोर दिया। इसके लिए उन्होंने सभी उप निबंधक कार्यालयों के पूरे क्षेत्र को सीसीटीवी की निगरानी में लाने के निर्देश दिए, जिसकी फीड सीधे सेंट्रल कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को भेजी जाएगी।

देश में पहली बार ऑनलाइन शिकायत सूचना प्रणाली
बैठक में उपराज्यपाल को बताया गया कि देश में पहली बार एक ऑनलाइन शिकायत सूचना प्रबंधन प्रणाली (ओसीआईएमसी) विकसित की गई है। इस माध्यम से भ्रष्टाचार की शिकायतें ऑनलाइन होंगी। शिकायतों के साथ फोटोग्राफ, वीडियो, ऑडियो साक्ष्य ऑनलाइन अपलोड करने का प्रावधान होगा। उपराज्यपाल ने स्पष्ट किया कि भ्रष्ट व दोषियों को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाए।


ईमानदारों को परेशानी भी नहीं होनी चाहिए। शिकायतकर्ता को पंजीकरण के साथ साक्ष्य अपलोड करना होगा। एक ई-शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा कि जानकारी तथ्यात्मक रूप से सही है। भूमि के स्टेटस को लेकर राजस्व विभाग द्वारा जारी किए जाने वाले एनओसी को भी पूरी तरह ऑनलाइन किया जाएगा, जिसमें किसी भी मानवीय हस्तक्षेप की जरूरत नहीं होगी। यह पूरी तरह फेसलेस होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed