फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi people can install private electric vehicle charging point in house delhi government also giving subsidy to promote

 बड़ी खबर: अब आप अपने घर में भी लगा सकेंगे निजी इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग प्वाइंट, दिल्ली सरकार सब्सिडी भी देगी

Mon, 07 Feb 2022 09:47 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 07 Feb 2022 09:47 AM IST
सार

निजी चार्जिंग प्वाइंट लगाने की सुविधा बीएसईएस दे रहा है। इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए इस तरह के प्वाइंट लगाने के लिए 30 हजार रुपये की लागत आएगी।

विज्ञापन
Delhi people can install private electric vehicle charging point in house delhi government also giving subsidy to promote
ई-वाहन चार्जिंग प्वाइंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब आप अपने इलेक्ट्रिक वाहन के लिए निजी चार्जिंग प्वाइंट भी लगा सकेंगे। दिल्ली में स्थित अपार्टमेंट, ग्रुप हाउसिंग सोसायटी, अस्पताल, मॉल और थिएटर जैसे निजी व अर्ध-सार्वजनिक स्थानों पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध कराने की पहल शुरू की गई है।

विज्ञापन


रिलायंस पॉवर लिमिटेड इस तरह की सुविधा उपलब्ध करा रहा है। दिल्ली सरकार की सिंगल-विंडो सुविधा के तहत पहला निजी इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग प्वाइंट स्थापित किया गया है। यह चार्जिंग प्वाइंट दक्षिण दिल्ली निवासी के घर में लगाया गया है।

विज्ञापन

कैसे लगेगा निजी चार्जिंग प्वाइंट

निजी चार्जिंग प्वाइंट लगाने की सुविधा बीएसईएस दे रहा है। इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए इस तरह के प्वाइंट लगाने के लिए 30 हजार रुपये की लागत आएगी। दिल्ली सरकार इस सुविधा के लिए 6 हजार रुपये की सब्सिडी भी दे रही है। यानी 24 हजार रुपये में निजी चार्जिंग प्वाइंट लगाने की सुविधा दी जा रही है। दिल्ली सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए इस तरह का कदम उठा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस सुविधा को दक्षिणी व पूर्वी दिल्ली में शुरू किया गया 

अपार्टमेंट, ग्रुप हाउसिंग सोसायटी, अस्पताल, मॉल और थिएटर के साथ ही निजी स्थानों पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध कराने की पहल शुरू कर दी गई है। पहला निजी चार्जिंग प्वाइंट दक्षिणी दिल्ली के मुनिरका में डीडीए फ्लैट्स में स्थापित किया गया। जबकि दूसरा पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में स्थापित किया गया। 6,000 रुपये की एकमुश्त सब्सिडी भी  उपलब्ध कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed