फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: patient admitted in covid ward plans to come out of stress in three days, sent proposal to aiims trauma center

दिल्ली: कोविड वार्ड में भर्ती मरीज ने तीन दिन में बनाई तनाव से बाहर आने की योजना, ट्रामा सेंटर को भेजा प्रपोजल 

Sun, 06 Dec 2020 05:57 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 06 Dec 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
Delhi: patient admitted in covid ward plans to come out of stress in three days, sent proposal to aiims trauma center
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

कोरोना काल में रात दिन सेवाएं दे रहे स्वास्थ्य कर्मचारी और कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों के तनाव ग्रस्त होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। अब तक कई ऐसी घटनाएं भी सामने आई हैं जिसमें तनाव ग्रस्त कोविड मरीज ने आत्महत्या की है। इसी तनाव को दूर रखने के लिए दिल्ली एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती एक मरीज ने कमाल कर दिया।

विज्ञापन


तीन दिन में ही तनाव से बाहर आने की योजना बना डाली। डॉक्टरों से लेकर नर्सिंग कर्मचारी तक उनके फैन हो गए। दिल्ली एम्स में ही पोस्ट डॉक्टोरल फेलो रहे डॉ. आलोक मिश्रा ने यह प्रस्ताव तैयार कर ट्रामा सेंटर को ही सौंप दिया है।
विज्ञापन


एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज के संयुक्त सचिव डॉ. आलोक मिश्रा बीते 11 नवंबर को कोरोना संक्रमित हुए थे। सप्ताह भर अपने घर पर ही आइसोलेट रहे, लेकिन तबियत बिगड़ने के चलते उन्हें गंभीर हालत में एम्स ट्रामा सेंटर भर्ती किया गया। यहां 10 दिन तक आईसीयू में रहने के बाद 27 नवंबर को वार्ड में शिफ्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. मिश्रा में सुधार लगातार दिखाई देने लगा। हालांकि इस बीच उन्होंने कागज पर खाली वक्त में कुछ लिखने का विचार किया। उन्होंने तीन दिन में ही एक पूरा स्टडी मैटेरियल बना दिया। पोस्ट कोविड माइंड बॉडी केयर डेवलपमेंट प्रोग्राम इसका नाम दिया। यह भी लिखा कि यहां पोस्ट कोविड माइंड बॉडी केयर डेवलपमेंट प्रोग्राम कैसे हो सकता है।साथ ही इस प्रोग्राम के लिए ट्रामा सेंटर को प्रपोजल भी दिया है।


ट्रामा सेंटर के प्रमुख डॉ. राजेश मल्होत्रा का कहना है कि डॉ. मिश्रा की रिकवरी काफी अच्छी रही। खास बात यह है कि वह एक मनोरोग विशेषज्ञ हैं और अस्पताल में हर कोई उनसे खासा प्रभावित रहा। उनके वापस घर जाने से सभी खुश हैं। कोविड वार्ड में मौजूदा कर्मचारियों को तनाव से बाहर रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए उनका प्रोग्राम बेहतर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed