फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Passengers problems will increase due to rail traffic block

Delhi: रेल ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से बढ़ेगी यात्रियों की परेशानी, इन रेलवे रूटों पर ट्रेनें होंगी प्रभावित

Tue, 17 Jan 2023 05:32 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 17 Jan 2023 05:32 AM IST
सार

ट्रेन संख्या 12498 नई दिल्ली-अमृतसर, ट्रेन संख्या 22429 दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 22430 पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस भी 24 जनवरी तक निरस्त रहेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 04651 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस 17, 20, 22, 24 जनवरी को निरस्त रहेगी।

विज्ञापन
Delhi Passengers problems will increase due to rail traffic block
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फिरोजपुर रेल मंडल में निर्माण कार्य की वजह से रेलवे ने ट्रैफिक ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इस वजह से सनहवला-अंबाला कैंट-सहारनपुर रेलवे रूट पर चलने वाली कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी। कुछ ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेगी। इस वजह से यात्रियों को 30 जनवरी तक परेशान होना पड़ेगा। ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से ट्रेन संख्या 04503 अंबाला कैंट-लुधियाना स्पेशल तत्काल प्रभाव से 30 जनवरी तक निरस्त रहेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 04591 लुधियानी-चेहराता-लुधियाना, ट्रेन संख्या 04579 अंबाला कैंट-लुधियाना स्पेशल, ट्रेन संख्या 04504 लुधियाना-अंबाला कैंट स्पेशल, ट्रेन संख्या 04582 लुधियाना-अंबाला कैंट स्पेशल, ट्रेन संख्या 04690 जालंधर सिटी-अंबाला कैंट स्पेशल, ट्रेन संख्या 04689 अंबाला कैंट-जालंधर सिटी स्पेशल ट्रेन तत्काल प्रभाव से 30 जनवरी तक निरस्त रहेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 12497 अमृतसर-नई दिल्ली एक्सप्रेस तत्काल प्रभाव से 24 जनवरी तक निरस्त रहेगी।

विज्ञापन


ट्रेन संख्या 12498 नई दिल्ली-अमृतसर, ट्रेन संख्या 22429 दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 22430 पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस भी 24 जनवरी तक निरस्त रहेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 04651 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस 17, 20, 22, 24 जनवरी को निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 04652 अमृतसर-जयनगर स्पेशल 18, 20, 22, 25 जनवरी को निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 04653 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर 20 जनवरी को निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 04654 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल 18 जनवरी को, ट्रेन संख्या 22445 कानपुर सेंट्रल-अमृतसर 16 व 23 जनवरी को, ट्रेन संख्या 22446 अमृतसर-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस 17 व 24 जनवरी, ट्रेन संख्या 14606 जम्मूतवी-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, 22 जनवरी, ट्रेन संख्या 14605 योगनगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी एक्सप्रेस 23 जनवरी को निरस्त रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed