फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi oxygen shortage manish sisodia blames UP and haryana for not allowing oxygen plants to come delhi

घमासान: सिसोदिया ने लगाया बड़ा आरोप- यूपी और हरियाणा ने ऑक्सीजन को लेकर मचा रखा है जंगलराज

Thu, 22 Apr 2021 02:40 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 22 Apr 2021 02:40 PM IST
सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के बाद डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली में ऑक्सीजन की किल्लत के लिए मुख्य रूप से हरियाणा और उत्तर प्रदेश प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन
Delhi oxygen shortage manish sisodia blames UP and haryana for not allowing oxygen plants to come delhi
मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत के चलते अब राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के बाद डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली में ऑक्सीजन की किल्लत के लिए मुख्य रूप से हरियाणा और उत्तर प्रदेश प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन


सिसोदिया ने कहा कि, ऑक्सीजन को लेकर दिल्ली में और देश के कई हिस्सों में अफरा-तफरी का माहौल है। इसकी वजह है कि केंद्र द्वारा कोटा बढ़ाने के बावजूद कई राज्यों द्वारा ऑक्सीजन पर कंट्रोल करने की कोशिश हो रही है।
विज्ञापन


दिल्ली के कई अस्पतालों में इस वक्त ऑक्सीजन का संकट है। कई अस्पतालों में ऑक्सीजन खत्म हो चुका है। कई अस्पताल मरीज को कह रहे हैं कि कुछ दूसरा इंतजाम देखें, लेकिन आखिर मरीज कहां जाएंगे क्योंकि अन्य अस्पतालों में भी हालात खराब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष सिसोदिया ने बताया कि उन्हें सुबह से दिल्ली के दर्जनभर अस्पताल मैसेज भेज चुके हैं कि किसी के यहां छह घंटे का तो किसी के यहां चार घंटे का ऑक्सीजन बचा है। कुछ में 24 व 12 घंटे की भी है। सिसोदिया बोले कि जब केंद्र ने राज्यों कोटा तय किया है तो खासकर हरियाणा और यूपी क्यों ऑक्सीजन आपूर्ति में बाधक बन रहे हैं।

सिसोदिया ने कहा कि एक मंगलवार को यूपी के प्रशासनिक अधिकारी मोदीनगर से ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं होने दे रहे थे और बुधवार को जब वहां से आपूर्ति सामान्य हुई तो हरियाणा ने आपूर्ति रोक ली। सिसोदिया ने आरोप लगाया हरियाणा और यूपी के प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस की दादागिरी की वजह से बुधवार को 378 टन की जगह सिर्फ 177  टन ही उठ पाया।


आज भी हरियाणा और यूपी में ऑक्सीजन को लेकर जंगलराज मचा रखा है और वहां के ऑक्सीजन प्लांट से ऑक्सीजन नहीं उठने दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेरी केंद्रीय सरकार से गुजारिश है कि जितना हमारा कोटा है उसकी आपूर्ति करने में मदद करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed