फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Coronavirus Case News in Hindi: Only 50 People Can Attend Weddings Instead 200 Lg Gives His Nod To Delhi Government Proposal

Coronavirus in Delhi: अब शादियों में शामिल हो सकेंगे 50 मेहमान, दिल्ली सरकार के प्रस्ताव को एलजी ने दी मंजूरी

Wed, 18 Nov 2020 03:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 18 Nov 2020 03:17 PM IST
विज्ञापन
Delhi Coronavirus Case News in Hindi: Only 50 People Can Attend Weddings Instead 200 Lg Gives His Nod To Delhi Government Proposal
बरात (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

Coronavirus Cases in Delhi: दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते अब शादियों में सिर्फ 50 मेहमान ही बुलाए जा सकेंगे। पहले दिल्ली सरकार ने यह संख्या 200 तक बढ़ा दी थी। अब जब मामले तेजी से बढ़ रहे हैं तो दिल्ली सरकार ने 200 मेहमानों की जगह 50 मेहमानों को बुलाने का एक प्रस्ताव एलजी को भेजा था, जिस पर उनकी मंजूरी मिल गई है।

विज्ञापन


इसकी जानकारी मनीष सिसोदिया ने दी है। मनीष सिसोदिया ने बताया कि उपराज्यपाल ने शादियों में 50 लोगों के शामिल होने को मंजूरी दे दी है। यह जरूरी कदम था क्योंकि जितने ज्यादा लोग एक जगह पर इकट्ठा होंगे उतना ही खतरा बढ़ेगा। लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा लेकिन लोगों को बड़ी संख्या में इकट्ठा करने से रोकना होगा।
विज्ञापन


अब शादियों में सिर्फ 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे। दिल्ली सरकार ने इसका प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा था। इजाजत मिलते ही दिल्ली सरकार ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए ये आदेश लागू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा था कि कुछ बाजारों में दिवाली के समय काफी ज्यादा लोग न तो मास्क पहन रहे थे और न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे थे। इसकी वजह से कोरोना बहुत ज्यादा फैला।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed