फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: One student stabbed another with a blade outside the school

Delhi : स्कूल के बाहर एक छात्रा ने दूसरी को मारा ब्लेड, कराया गया अस्पताल में भर्ती; लंच को लेकर हुई थी बहस

Thu, 02 May 2024 02:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 02 May 2024 02:18 AM IST
सार

स्कूल की छुट्टी होते ही दोनों छात्राएं एक दूसरे से भिड़ गईं। मारपीट के दौरान एक छात्रा ने अचानक ब्लेड निकालकर दूसरी छात्रा के चेहरे पर मार दिया। इसकी वजह से वह लहूलुहान हो गई। बाद में किसी तरह दोनों को अलग किया गया। 

विज्ञापन
Delhi: One student stabbed another with a blade outside the school
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के गुलाबी बाग इलाके में स्कूल में लंच को लेकर दो छात्राओं के बीच बहस हो गई। स्कूल की छुट्टी होते ही दोनों छात्राएं एक दूसरे से भिड़ गईं। मारपीट के दौरान एक छात्रा ने अचानक ब्लेड निकालकर दूसरी छात्रा के चेहरे पर मार दिया। इसकी वजह से वह लहूलुहान हो गई। बाद में किसी तरह दोनों को अलग किया गया। 

विज्ञापन


जख्मी हालत में छात्रा को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। छात्रा के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है। इस पूरे बवाल का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एक्स के अलावा व्हाट्सएप पर वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


वारदात गुलाबी बाग के सरकारी स्कूल के बाहर हुई। यहां छुट्टी के बाद दो छात्राएं बाहर निकली। बाहर निकलते ही दोनों एक-दूसरे से बहस करने लगीं। दरअसल स्कूल में टिफिन खाने को लेकर दोनों के बीच बहस हुई थी। बातचीत और कहासुनी के दौरान एक छात्रा ने दूसरी को थप्पड़ मार दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट के दौरान अचानक एक छात्रा ने ब्लेड निकाला और दूसरी छात्रा के गाल पर मार दिया। बात बढ़ी तो दूसरी छात्राओं व कुछ तमाशबीनों ने दोनों को अलग किया। बाद में जख्मी छात्रा को अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed