फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi on high alert after terror attacks in France.

फ्रांस आतंकी हमले के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट

Sun, 15 Nov 2015 09:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 15 Nov 2015 09:11 PM IST
विज्ञापन
Delhi on high alert after terror attacks in France.

फ्रांस में आतंकी हमले के बाद दिल्ली में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस के सीनियर विशेष पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) दीपक मिश्रा ने सभी डीसीपी की विशेष बैठक बुलाई थी।

विज्ञापन


फ्रांस में आतंकी हमले के बाद दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दूसरी तरफ फ्रांस एंबेसी की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एंबेसी के बाहर दिल्ली पुलिस की क्यूआरटी तैनात कर दी गई हैं और काफी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि देश का खुफिया विभाग दिल्ली समेत देश के शहरों में आतंकी हमले के इनपुट्स काफी पहले दे चुका है। शनिवार सुबह जब फ्रांस में आतंकी हमले की सूचना मिली तो दिल्ली में शनिवार सुबह ही हाईअलर्ट जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

Delhi on high alert after terror attacks in France.

विशेष पुलिस आयुक्त दीपक मिश्रा ने सभी जिला डीसीपी की पुलिस मुख्यालय में शनिवार सुबह ही बैठक बुला ली। इस बैठक में दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। विशेष पुलिस आयुक्त ने सभी डीसीपी को दिल्ली में सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा।

इसके बाद दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई। भीड़भाड़ वाली जगहों, बाजार, महत्वपूर्ण इमारत की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया था। दिल्ली पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बलों को भी भीड़भाड़ वाली जगहों, मॉल व बाजारों में तैनात कर दिया गया था।

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शनिवार को फुटबाल मैच हुआ था। फ्रांस में आतंकी हमले को देखते हुए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम की सुरक्षा को भी कड़ा कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed