फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Officials will prepare special plan to tackle air pollution

दिल्ली: वायु प्रदूषण से निपटने की कवायद, 21 तक विशेष योजना तैयार करेंगे अधिकारी

Wed, 16 Sep 2020 03:04 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 16 Sep 2020 03:04 PM IST
विज्ञापन
Delhi: Officials will prepare special plan to tackle air pollution
दिल्ली में प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

सर्दियों में दिल्ली में प्रदूषण को नियंत्रित करने की कवायद सरकार ने शुरू कर दी है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों व दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति को निर्देश दिया कि वह 21 सितंबर तक अपनी विशेष योजना तैयार कर लें। सरकार इसके हिसाब से हरसंभव जरूरी कदम उठाएगी।

विज्ञापन


गोपाल राय ने पर्यावरण विभाग के आलाधिकारियों के साथ बैठक कर अब तक की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान पिछले साल की सर्दियों के हालात व उस वक्त उठाए गए प्रभावी कदमों पर चर्चा हुई। गोपाल राय ने अधिकारियों ने कहा कि वायु की गुणवत्ता का इलाकेवार अध्ययन किया जाए। इससे सूक्ष्म स्तर पर योजना तैयार करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


गोपाल राय के मुताबिक, सर्दियों में पुआल जलाने के साथ सड़क से उड़ने वाली धूल, निर्माण गतिविधि, कचरे को जलाने से निकलने वाले धुएं के साथ उद्योगों व वाहनों से होने वाला उत्सर्जन बड़ी समस्या है। गोपाल राय ने निर्देश दिया कि हर समस्या की एक विशेष योजना बनाए जाने की जरूरत है। आलाधिकारी इसे 21 सितंबर तक तैयार कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में पर्यावरण मंत्री ने बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण पर भी चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कोरोना काल में बायो मेडिकल वेस्ट बड़ी मात्रा में निकल रहा है। इसके उचित निपटान का इंतजाम किया जाना है, जिससे वेस्ट के जरिये संक्रमण न फैलने पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed