फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi office of congress to be sealed, orders given in patiala house court

दिल्ली: कांग्रेस की बड़ी फजीहत, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय की कुर्की के आदेश

Tue, 06 Mar 2018 08:32 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 06 Mar 2018 08:32 AM IST
विज्ञापन
delhi office of congress to be sealed, orders given in patiala house court

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन की कुर्की को लेकर सोमवार को दिनभर हंगामा मचा रहा। अदालत का बेलिफ पुलिस सुरक्षा में कुर्की करने पहुंचता, इससे पहले ही कांग्रेस नेता कार्यालय पर ताला लगाकर गायब हो गए।

विज्ञापन


खिरकार पुलिस ने बंद कार्यालय की फोटो ली और चले गए। उधर, प्रदेश कांग्रेस ने कुर्की के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर करते हुए दावा किया कि भवन के निर्माण का पूरा भुगतान कर दिया गया है और गलत तरीके से उनकी जानकारी के बिना एकपक्षीय निर्णय में कुर्की का आदेश आया है।
विज्ञापन


तीस हजारी अदालत ने प्रदेश कार्यालय का करीब 15 वर्ष तक निर्माण करने वाले ठेकेदार की याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रदेश कार्यालय की कुर्की कर पैसे वसूलने का आदेश जारी किया था। ठेकेदार का आरोप है कि उसका प्रदेश कांग्रेस पर 95 लाख रुपये बकाया है। इसके बाद ठेकेदार अदालत का बेलिफ लेकर संबधित थाने गया और वहां से पुलिस सुरक्षा लेकर राजीव भवन पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई कि भवन का निर्माण करने वाली कंपनी वीजी कंस्ट्रक्शन के मालिक विनोद गोयल ने 5 अक्तूबर 2006 को ही शपथ पत्र दिया था कि भवन के निर्माण पर कुल 48 लाख 67 हजार 911 रुपये खर्च आए थे।


इनमें से 39 लाख का भुगतान उसे कर दिया गया था। इसके अलावा 5 लाख 70 हजार का चेक दिया गया। इसके बाद तीन लाख 97 हजार 848 रुपये का अलग से भुगतान किया गया। ऐसे में उनकी और कोई भी बकाया राशि नहीं निकलती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed