{"_id":"6789b8919905227e0e09951b","slug":"delhi-nursery-admissions-2025-first-list-for-admission-in-private-schools-will-be-released-today-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Nursery Admissions 2025: निजी स्कूलों में दाखिले के लिए आज जारी होगी पहली सूची, इन बातों का रखें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Nursery Admissions 2025: निजी स्कूलों में दाखिले के लिए आज जारी होगी पहली सूची, इन बातों का रखें ध्यान
Fri, 17 Jan 2025 07:25 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 17 Jan 2025 07:25 AM IST
सार
पहली सूची जारी होने पर इसकी जानकारी स्कूल वेबसाइट व स्कूल के नोटिस बोर्ड पर भी मिलेगी। वहीं कुछ स्कूलों ने एक दिन पहले ही सूची को जारी कर दिया, जिससे कि वह शुक्रवार से ही दाखिला प्रक्रिया शुरू कर सकें।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : AI Generated
विस्तार
दिल्ली के निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के तहत नर्सरी, केजी में दाखिले के लिए शुक्रवार से एक बार फिर अभिभावकों की भागमभाग शुरू होने जा रही है। निजी स्कूल तय शेड्यूल के मुताबिक नर्सरी की 75 फीसदी ओपन सीटों (सामान्य) पर दाखिले के लिए पहली सूची व प्रतीक्षा सूची 17 जनवरी को जारी करेंगे।
विज्ञापन
पहली सूची जारी होने पर इसकी जानकारी स्कूल वेबसाइट व स्कूल के नोटिस बोर्ड पर भी मिलेगी। वहीं कुछ स्कूलों ने एक दिन पहले ही सूची को जारी कर दिया, जिससे कि वह शुक्रवार से ही दाखिला प्रक्रिया शुरू कर सकें। नर्सरी विशेषज्ञों की अभिभावकों को सलाह है कि बच्चे का नाम पहली सूची में जहां भी आए, वहां सीट अवश्य पक्की करें।
विज्ञापन
पहली सूची में नाम आने पर अभिभावकों को फीस का भुगतान करना होगा। वहीं सूची को लेकर अभिभावकों को किसी प्रकाश की शंका व समस्या है तो इसका समाधान 18 जनवरी से 27 जनवरी तक होगा। वहीं कुछ स्कूलों ने बृहस्पतिवार को लॉटरी निकाली। स्कूलों में लॉटरी इसलिए निकाली गई, क्योंकि दाखिला मानकों (भाई-बहन, दूरी, पूर्व छात्र) में बच्चों ने एक समान अंक पाए।
विज्ञापन
नर्सरी एडमिशन डॉटकॉम के प्रमुख सुमित वोहरा ने कहा कि पहली सूची में बच्चे को जहां दाखिला मिले, वहां जरूर दाखिला लें। पहली सूची में दाखिला नहीं होने पर दूसरी सूची का इंतजार करें। यदि दूसरी सूची में आपको पहले से बेहतर व मनपसंद स्कूल में प्रवेश मिल जाए तो स्कूल की फीस वापसी नीति के बारे में पूछें।
इन बातों का रखें ध्यान
- सभी जरूरी दस्तावेज जैसे अभिभावक के नाम का राशन कार्ड, बच्चे व अभिभावक के नाम का डोमेसाइल प्रमाणपत्र, अभिभावक का वोटर आईकार्ड, बिजली का बिल, टेलीफोन का बिल, पानी का बिल व बच्चे के नाम का पासपोर्ट जरूर साथ में रखें।
- मूल जन्म प्रमाणपत्र की एक से अधिक कॉपी अपने साथ रखें।
- दाखिले के लिए आधार कार्ड अनिवार्य नहीं है।
- किसी भी प्रकार से फीस का भुगतान करें, लेकिन रसीद जरूर लें।
- फीस के लिए इतनी राशि जुटाकर रखें कि दो स्कूलों में फीस जमा हो सके। दरअसल एक स्कूल से फीस रिफंड में समय लग सकता है।
- बच्चे व माता-पिता की अतिरिक्त फोटो अवश्य रखें।