फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi: Now the Economic Offenses Wing will investigate the scam of eight crores in AIIMS

दिल्ली: अब आर्थिक अपराध शाखा करेगी एम्स में आठ करोड़ के घोटाले की जांच

Thu, 09 Sep 2021 04:29 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 09 Sep 2021 04:29 PM IST
सार

एम्स प्रबंधन अब तक दो कर्मचारियों को बर्खास्त कर चुका है। चिकित्सीय समान की खरीदी में यह घोटाला हुआ है और इसकी जांच अभी भी चल रही है। 

विज्ञापन
delhi: Now the Economic Offenses Wing will investigate the scam of eight crores in AIIMS
एम्स दिल्ली

विस्तार

दिल्ली एम्स में आठ करोड़ के घोटाले की जांच अब आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) करेगी। एम्स के डॉ. राजेंद्र प्रसाद नेत्रविज्ञान संस्थान (आरपी सेंटर) में चिकित्सीय समान की खरीदी में यह घोटाला हुआ है जिसके चलते एम्स प्रबंधन अब तक दो कर्मचारियों को बर्खास्त कर चुका है। जबकि एक महिला कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय से सिफारिश की है। 

विज्ञापन


जानकारी मिली है कि इस मामले में दिल्ली पुलिस ने भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं एम्स प्रबंधन ने भी प्रारंभिक जांच में घोटाले की पुष्टि करते हुए दो कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की थी। बताया जा रहा है कि एम्स ने पुलिस को जांच से जुड़े सभी दस्तावेज उपलब्ध कराए हैं।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एम्स प्रबंधन की ओर से शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच आगे बढ़ाई गई है। फिलहाल इस पूरे घोटाले में शामिल लोगों की जांच की जा रही थी। पुलिस सूत्रों की मानें तो जल्द ही इस मामले में एम्स के कई बड़े अधिकारी और डॉक्टरों से पुलिस पूछताछ भी कर सकती है। चर्चा यहां तक है कि इसमें एम्स के कुछ पूर्व पीठासीन अधिकारी और वर्तमान में कुछ विभागों के मुखियाओं से भी पूछताछ हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरहाल इस पूरे मामले में एम्स प्रबंधन ने चुप्पी साध ली है। एम्स प्रबंधन के किसी भी अधिकारी ने अब तक इस घोटाले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। वहीं एम्स निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने भी अब तक इस मामले में कोई जानकारी नहीं दी है। जबकि वे लगातार कोरोना महामारी को लेकर विशेषज्ञ के तौर पर सलाह दे रहे हैं। सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान भी इस घोटाले से जुड़ा कोई भी सवाल नहीं स्वीकार किया जा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed