फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: No trace of leopard seen in Sainik Farm found even on second day

Delhi : सैनिक फार्म में दिखे तेंदुए का दूसरे दिन भी नहीं मिला कोई सुराग, जंगल में ड्रोन से की गई निगरानी

Mon, 04 Dec 2023 01:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 04 Dec 2023 01:01 AM IST
सार

रविवार को विभाग के अधिकारियों ने ड्रोन कैमरे की मदद ली। उन्होंने ड्रोन से जंगल और आस-पास के इलाकों का खंगाला, लेकिन तेंदुए की किसी तरह की मूवमेंट नजर नहीं आई। ऐसे में लोगों के अंदर दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
Delhi: No trace of leopard seen in Sainik Farm found even on second day
पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिणी दिल्ली के सैनिक फार्म में नजर आए तेंदुए का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिला है। रविवार को विभाग के अधिकारियों ने ड्रोन कैमरे की मदद ली। उन्होंने ड्रोन से जंगल और आस-पास के इलाकों का खंगाला, लेकिन तेंदुए की किसी तरह की मूवमेंट नजर नहीं आई। ऐसे में लोगों के अंदर दहशत का माहौल है। स्थानीय निवासियों की सुरक्षा को देखते हुए वन्य विभाग ने कर्मियों की तैनाती को बढ़ा दिया गया है। यही नहीं जंगल के अंदर व बाहर तेंदुए को पकड़ने के लिए 10 पिंजरे लगाए गए हैं।

विज्ञापन


पहले केवल दो जगह पिजड़े तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाए गए थे, पर सफलता नहीं मिली। इसके बाद से पिंजरों की संख्या बढ़ाई गई है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उसकी लोकेशन पता नहीं चल पा रही है। ड्रोन में भी अन्य वन्य जीव देखने को मिल रहे हैं। वन्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जंगल में नील गाय, कुत्तों व बिल्लियों की मूवमेंट नजर आई है। लेकिन, तेंदुए ने किसी पर भी हमला नहीं किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तेंदुए के असोला भाटी वन्य अभयारण्य में जाने की संभावना है। वह कहते हैं कि बिग कैट प्रजाति का यह जानवर बहुत शर्मिला होता है। जिससे यह बहुत देर तक रिहायशी इलाके में नहीं रुक सकता है।
विज्ञापन


कर्मी कर रहे हैं गश्त
तेंदुए के खौफ को देखते हुए नेब सराय के पुलिस स्टेशन रोड, बांध रोड, सैनिक फार्म की मुख्य सड़क के रास्ते को सुरक्षा की दृष्टि से बंद कर दिया है। कोई आम नागरिक अंदर न आ पाए, इसके लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाई गई है। वहीं, सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। वन्य विभाग की टीम देर रात तक इलाके में पेट्रोलिंग करती रही। वहीं, सुबह से वन्य अधिकारी व कर्मचारी तेंदुए के रेस्क्यू कार्य में जुटे नजर आए। ऐसे 36 घंटे से अधिक बीत जाने के बाद भी वन्य विभाग के हाथ खाली हैं। रविवार को तेंदुए का कोई मूवमेंट नजर नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरों में रहने की कर रहे हैं अपील
वन्य विभाग व पुलिसकर्मी लोगों जरूरी न होने पर घरों से नहीं निकलने की सलाह दे रहे हैं। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वह रात के समय जंगल में वापस लौट सकता है। लोगों के शोर के डर से वह घबरा गया है, जिससे उसे निकलने का रास्ता नहीं मिलने की वजह से यहां घुस गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed